अलीगढ़ मौसम रिपोर्ट : पहाड़ों पर बर्फबारी, शीतलहर के साथ मैदान में उतरी ठिठुरन

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़

पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। पारा लुढ़कने से शहर ठिठुर गया। कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह आसमान में धुंध छाई रही। दोपहर में सूरज के दर्शन तो हुए मगर शीतलहर का प्रकोप नहीं थ

पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है।

अलीगढ़, । पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। पारा लुढ़कने से ठिठुर गया। कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह आसमान में धुंध छाई रही। दोपहर में सूरज के दर्शन तो हुए मगर शीतलहर का प्रकोप नहीं थमा। शाम को शीतलहर से गलन बढ़नी शुरू हो गई। लोग शीघ्र ही घरों में दुबक गए। बाजारों में चहल-पहल कम हो गई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। रविवार को भी सुबह शीतलहर ने लोगों को परेशान किया। सूरज की किरणें भी ठिठुरन को कम करने में नाकाम रहे। विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह पारा और गिरेगा। इससे सर्दी का सितम जारी

शनिवार को दिन भरी चली शीतलहर

शनिवार को दिन में धूप के बावजूद तेज ठंडी हवाओं से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। न्यूनतम तापमान लगातार सातवें दिन सात डिग्री से कम पर बना रहा। बीते दिनों कम तीव्रता का एक पश्चिम विक्षोभ विदा हुआ है। इस कारण उत्तर पश्चिम दिशा से तेज ठंडी हवा चल रही हैं। छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से प्रवाहित होने वाली हवा लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार अभी दो से तीन दिनों तक शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है। इसके बाद बारिश की संभावना है। साल के अंतिम दिनों में ठंड व कोहरे का प्रकोप और बढ़ेगा। ऐसे में क्रिसमस डे व नए वर्ष पर हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस होगी। शनिवार को शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। घरों में हीटर और आग के सामने बैठ गए। रजाई में लाेग दुबके रहे। इससे शाम को सड़कें भी सन्नाटे में पसर गईं। सड़क पर रिक्शे वाले और मंदिरों के किनारे बैठ

अलाव जलाकर किया बचाव

ठंड बढ़ने से शाम होते ही सार्वजनिक स्थानों पर मुख्य मार्गों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए। लोग गरम कपड़ों से शरीर को ढांपने का पूरा प्रयास करते दिखे, लेकिन फिर भी सर्दी से त्रस्त दिखे। रैन बसेरों में अचानक रौनक लौट आई है। शाम ढलते ही निराश्रित लोग रैन बसेरों में 

बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी

इस बार 15 दिसंबर से ही ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है, इससे साल के अंत तक ठंड का जबरदस्त प्रकोप रहने की उम्मीद है। शनिवार को ठंड के चलते बाजारों में गर्म कपड़ाें की बिक्री बढ़ गई। मोजे, स्वेटर, मोफरल, ग्लैब्स आदि खरीदते हुए लोग नजर आए। सबसे अधिक बच्चों के कपड़ों की बिक्री हुई। हालांकेि, अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में ठंड के चलते भीड़ कम दिखी।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.