![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/20_12_2021-congress_women_protest_22310409.jpg)
RGA न्यूज़
शहर में अलग-अलग जगह से निकाली गईं यात्राएं। यात्राओं में गूंजा प्रियंका का नारा लड़की हूं लड़ सकती हूं। नारा उप्र विधानसभा चुनाव के लिए दिया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में छावनी विधानसभा में यात्रा निकाल
शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में छावनी विधानसभा में यात्रा निकाली गई।
आगरा,। कांग्रेस द्वारा सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर महिला शक्ति यात्राएं निकाली गईं। शहर की प्रत्येक विधानसभा में अलग-अलग क्षेत्रों से निकाली गई यात्राओं के द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा सत्ता में महिलाओं को दी जाने वाली भागीदारी, उनके लिए की गई प्रतिज्ञाओं की जानकारी दी गई। प्रियंका ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा उप्र विधानसभा चुनाव के लिए दिया है। इस नारे को चरितार्थ करने को यात्राओं का आयोज
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में छावनी विधानसभा में यात्रा निकाली गई। बालूगंज से निकाली गई यात्रा औलिया रोड, चक्की पाट होते हुए आंबेडकर सामुदायिक भवन छीपीटोला पहुंचकर संपन्न हुई। दक्षिण विधानसभा में हरियाली वाटिका से पूर्व पार्षद शिरोमणि सिंह, सुभाष पार्क से पूर्व पार्षद अनुज शर्मा और सेंट पीटर्स कालेज से शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष माया माहौर के नेतृत्व में यात्राएं निकाली गईं। उत्तर विधानसभा में पश्चिमी उप्र कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन विनोद बंसल के नेतृत्व में महिला शक्ति यात्रा निकाली गई। यात्राओं के माध्यम से कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। यात्राओं में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। यात्राओं में डा. मधुरिमा शर्मा, अशोक शर्मा, अनवार सिद्दीकी, नंदलाल भारती, विनोद जरारी, रमेश पहलवान, कृष्णा तिवारी, आइडी श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।