RGAन्यूज़
पुलिस ने चलाया अभियान 46 जुआरी और सटोरिया दबोचे। शहर में 32 और देहात में 14 जुआरी और सटोरिया गिरफ्तार। आरोपितों से 80 हजार से अधिक रुपये छह किलो 200 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद। रविवार को पुलिस ने 29 आरोपितों को गिरफ्तार किया था।
आगरा में जुआरियों और सटोरियों की आफत, जानिये पुलिस के अभियान में अब तक कितने पकड़े गएपुलिस ने चलाया अभियान, 46 जुआरी और सटोरिया दबोचे।
आगरा, । पुलिस का जुआरी, सटोरियों व मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। शहर और देहात में 24 घंटे के दौरान 46 जुआरियों और सटोरियाें को गिरफ्तार किया। उनसे 80 हजार रुपये से अधिक की रकम बरामद की।
एसएसपी सुधीर कुमार के निर्देश पर जिले में जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार अौर रविवार को पुलिस ने 29 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने साेमवार को भी अभियानर जारी रखा। एसएसपी के अनुसार शहर में चलाए गए अभियान में 32 जुआरी व सटोरिया गिरफ्तार किए गए। जिनसे 45 हजार 215 रुपये और छह किलो 200 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया।
वहीं, पश्चिमी ग्रामीण क्षेत्र में 14 जुआरी व सटोरिया गिरफ्तार किया। जिनसे 35 हजार 330 रुपये बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।