![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/21_12_2021-ashwani_sharma_22313456.jpg)
RGAन्यूज़
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार की नीयत में खोट है। कांग्रेस ने पंजाब को नशामुक्त करने के लिए काम नहीं किया। अब विक्रम मजीठिया पर मामला दर्ज करना भी एक बड़ा सवाल है। पौने पांच वर्ष तक कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप्पी साधे र
, संगरूर। पूर्व अकाली मंत्री विक्रम मजीठिया के खिलाफ दर्ज किए गए मामले पर टिप्पणी करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब की नौजवान पीढ़ी को नशे में बर्बाद करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष की ईगो को शांत करने या राजनीतिक बदला लेने की मंशा से नहीं होनी चाहिए। इसे राजनीतिक कार्रवाई नहीं बनाया जाना चाहिए। पंजाब सरकार की नीयत में खोट है, कांग्रेस ने पंजाब को नशामुक्त करने के मुद्दे पर काम नहीं
अब यह मामला दर्ज करना भी एक बड़ा सवाल है। पौने पांच वर्ष तक कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रही। पंजाब की जवानी को नशे में बर्बाद करने के लिए कौन जिम्मेदार हैं व दोषी है, यह अदालत तय करेगी। अश्वनी शर्मा मंगलवार को विधानसभा हलका संगरूर के पार्टी वर्करों, मोर्चों के पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव संबंधी बैठक करने पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा के जिला प्रधान रणदीप दियोल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरजीवन जिंदल, सीनियर नेता जतिंदर कालड़ा भी मौजूद रहे।
शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का हिस्सा बने, इसकी हमेशा भारतीय जनता पार्टी हिमायत करती रही है। विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति व पार्टी के एजेंटों बाबत पार्टी वर्करों से बातचीत करने व उन्हें अवगत करवाने के लिए विधानसभा हलकों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल हो रहे चेहरों पर कोई भी टिप्पणी करने से गुरेज किया। शर्मा ने कहा कि भाजपा के सिद्धांतों को मानने व विश्वास करने वाले हर व्यक्ति का भाजपा में स्वागत किया जाएगा। आने वाले दिनों में भाजपा पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका करेगी।