फसल उजाड़ रहे बेसहारा गोवंश को विद्यालय-बाड़े में किया बंद

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़

फसल उजाड़ रहे बेसहारा गोवंश को विद्यालय-बाड़े में किया बंद

 आगरा। बेसहारा गोवंश खेतों में खड़ी फसलों को उजाड़ रहे हैं। शिकायतों के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है। अलग-अलग इलाकों में गुस्साए किसानों ने उन्हें चहारदीवारी में बंद कर दिया। आरोप लगाया कि 24 घंटे बाद भी कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से बेसहारा गोवंश को गोशाला में भिजवाने की मांग की है।

खंदौली: बास रिसाल गांव के किसानों ने सोमवार रात बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश को ग्रामीण सत्यपाल के बाड़े में बंद कर दिया। उनके लिए चारे की व्यवस्था भी की गई। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए नारेबाजी भी की। कहा कि एसडीएम को सूचना देने के 24 घंटे बाद भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। इसी सप्ताह आलू की खोदाई शुरू हो जाएगी। अनदेखी की तो उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी।

फतेहपुर सीकरी: जयपुर हाईवे से सटे खेतों में बेसहारा गोवंश फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मंगलवार को नगला दधिराम में गुस्साए किसानों ने दो दर्जन से अधिक गोवंश को पकड़कर गांव के विद्यालय में बंद कर दिया। ग्रामीण निरोत्तम शर्मा, विक्रम सिंह, अवधेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, गुलाब बघेल आदि ने प्रशासन ने उन्हें गोशाला भिजवाने की मांग की। बेसहारा गोवंश को गोशाला में भिजवाएं

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.