![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/29_12_2021-bjp_news_22335117_82820543.jpg)
RGA न्यूज़
भाजपा किसान मोर्चा का प्रयागराज के गंगापार के सहसों में आज सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें लगभग 15 हजार किसानों को बांदा जनपद के सांसद आरके पटेल संबोधित करेंगे। इस आयोजन की सफलता के लिए सभी पदाधिकारी जुटे रहे।
भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन में भाग लेने के लिए हजारों की संख्या में किसान पहुंचेंगे।
प्रयागराज, यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने अपने किसान मोर्चा की सक्रियता बढ़ा दी है। आम जन के बीच जाकर किसानों संबंधी नीति की जानकारी देने व अन्य सरकारी याेजनाओं को बताने का अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रयागराज में किसान मोर्चा गंगापार के किसान महा सम्मेलन का आयोजन आज बुधवार को होगा।
15 हजार किसानों को बांदा के सांसद करेंगे संबोधित
सहसों स्थित छत्रपति शिवाजी डिग्री कालेज परिसर में होने वाले इस सम्मेलन के लिए कार्यकर्ता जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने का आह्वान किया गया है। यह कार्यक्रम पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में होना है। बुधवार को लगभग 15 हजार किसानों को बांदा जनपद के सांसद आरके पटेल संबोधित करेंगे। इस आयोजन में सभी पदाधिकारी जी जान से जुटे हैं
राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार का काशी जाते समय सहसों बाइपास पर भाजपा किसान मोर्चा के गंगापार अध्यक्ष लक्ष्मीकांत उपाध्याय के नेतृत्व में किसान मोर्चा ज़िला पदाधिकारियों व मंडल पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जुटे कार्यकर्ताओं व किसानों ने कहा कि प्रत्येक किसान भाजपा के साथ है। पिछले दिनों जो भी आंदोलन किसान के नाम पर हुआ उसका प्रभाव इस क्षेत्र में नहीं है। इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र मिश्र, ज़िला महामंत्री ओमप्रकाश गिरि, ज़िला मंत्री राजेंद्र शुक्ल, ज़िला मीडिया प्रभारी शीतला प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष सहसो मनोज तिवारी, अजय पांडेय, सोसलमीडिया सह प्रभारी ज्ञानेंद्र मिश्र, शिव बाबू केशरवानी, सूरज शुक्ल आदि मौजूद रहे।