RGA न्यूज़
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीधे सपा पर प्रहार किया। कहा कि हम पूरे विश्वास के साथ अपना हिसाब दे रहे हैं अखिलेश यादव तरह-तरह के प्रलोभन देकर लोगों को झांसा दे रहे हैं।
बोले, हमारी जुबान पर किसान और गन्ना, उनकी जुबान पर जिन्ना
बदायूं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीधे सपा पर प्रहार किया। कहा कि हम पूरे विश्वास के साथ अपना हिसाब दे रहे हैं, अखिलेश यादव तरह-तरह के प्रलोभन देकर लोगों को झांसा दे रहे हैं। कहा कि हम किसान की बात करते हैं, हमारे मुंह से गन्ना निकलता है, लेकिन उन लोगों के मुंह से जिन्ना निकलता है। जिन्ना का नाम लेने वाले देश के लिए खतरा हैं। अयोध्या मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग मंदिर बनवाने से रोक रहे थे, कारसेवकों पर गोलियां चलवा रहे थे, आज मंदिर में जाकर घंटा हिला रहे हैं। जिन्हें ठीक से आचमन करने नहीं आता वह तिलक लगा रहे हैं। मंगलवार को वह यहां इस्लामियां इंटर कालेज के मैदान में जन विश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
बदायूं के लिए वह होमवर्क करके आए थे। संबोधन में कहा कि बदायूं में वेदों पर शोध होते थे, यहां के प्रमुख क्रांतिकारियों का नाम लेते हुए इसे वीर भूमि भी बताकर माटी को नमन किया। विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्य प्रतिद्वंद्वी सपा काे ही निशाने पर रखा। कहा कि अखिलेश यादव सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तब सीएजी को नौ हजार करोड़ की यूटिलाइजेशन रिपोर्ट देना ही भूल गए थे। यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने 15 आतंकियों को छोड़ने की सिफारिश की थी, लेकिन उन्हें छोड़ा नहीं गया, उन्हें सजा दी
मुजफ्फरनगर दंगे में 62 लोगों की जान गई थी, लेकिन तत्कालीन सपा सरकार को कोई फर्क ही नहीं पड़ता था। तब जगह-जगह दंगे हुआ करते थे, योगी सरकार में दंगाई और माफिया जेल भेजे जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक देश एक कानून कायम किया, तीन तलाक का कानून लाकर करोड़ों महिलाओं को राहत दिलाई। आयुष्मान भारत योजना में सवा दो करोड़ परिवारों को लाीा मिल चुका है। उन्होंने तीर्थ डवलपमेंट बोर्ड, गंगा एक्सप्रेस-वे की विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों के लिए चलाई जा रही सरकार की योजनाओं की भी चर्चा की।
सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी चाहिए तो आज करें इस नंबर काल, तुरंत मिलेगा समाधान
दावा किया कि किसानों को सबसे ज्यादा लाभ भाजपा सरकार ने पहुंचाया है। सपा शासन काल की गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार गिनाते हुए विधानसभा चुनाव में हर सीट पर कमल खिलाने का आह्वान किया। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री डा.एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, छत्रपाल गंगवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता मौजूद रहे।