![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/29_12_2021-nadda_in_badaun_22335196.jpg)
RGA न्यूज़
UP Chunav 2022 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा शुरू होने से पहले ही भीड़ बाहर निकलने लगी थी। वजह वह एक घंटे विलंब से आए थे। इस्लामियां इंटर कालेज के मैदान में मुख्य अतिथि के निकलने से पहले ही कार्यकर्ता होर्डिंग बैनर खोल
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौसम खराब होने की वजह से एक घंटे विलंब से पहुंचे
बदायूं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा शुरू होने से पहले ही भीड़ बाहर निकलने लगी थी। वजह, एक तो वह एक घंटे विलंब से आए थे, दूसरी और मौसम खराब हो गया था। इस्लामियां इंटर कालेज के मैदान में मुख्य अतिथि के निकलने से पहले ही कार्यकर्ता होर्डिंग, बैनर खोलकर ले जाने लगे। जनसभा में भीड़ तो खूब हो गई थी, लेकिन इंतजार बढ़ता जा रहा था।
केंद्रीय से लेकर स्थानीय वक्ता तक बोल चुके थे, लेकिन मुख्य अतिथि नहीं पहुंचे थे। इसी बीच बूंदाबांदी भी होने लगी। इससे जनसभा में जुटी भीड़ वहां उखड़नी शुरू हो गई। भाजपा पदाधिकारियों ने भीड़ को रोकने के प्रयास किए, लेकिन तमाम लोग बाहर निकल गए। गेट पर पुलिस और भीड़ के बीच काफी देर तक धक्का मुक्की की स्थिति बनी रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन के दौरान पीछे मैदान की कुर्सियां खाली पड़ रही
होर्डिंग बोर्ड को उखेड़कर ले जाने लगी भीड़ः राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन के बीच सभा से उखड़ी भीड़ होर्डिंग बोर्ड उखेड़कर ले जानी लगी। युवाओं से लेकर बुर्जुग भी मोदी और योगी के साथ नेताओं के बोर्डिंग ले जाते नजर आए। जनसभा से लेकर मुख्य मार्गों पर खड़ी पुलिस टीम भी इन्हें रोकने में विफल साबित रही। टोकने पर यह पुलिस टीम से नोकझोंक पर उतारू हो गए।
दातागंज में भाजपा की जन विश्वास यात्रा का हुआ स्वागत : भाजपा की जन विश्वास यात्रा का मंगलवार रात दातागंज क्षेत्र में पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। दातागंज से निकलकर ढिलवारी गांव के निकट यात्रा पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे आवागमन ठप हो गया। यातयात सुचारू कराने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चेयरमैन आकाश वर्मा ने समर्थकों के साथ पुष्प वर्षा का स्वागत किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री डा.एसपी सिंह बघेल, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, राज्यमंत्री महेश गुप्ता, विधायक राजीव कुमार सिंह ने सभा को संबोधित किया। यात्रा के स्वागत के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्र-छात्रा इंटर कॉलेज प्रांगण में दोपहर से ही भारी भीड़ जुटी रही। ब्लाक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह रथ यात्रा पर आए सभी नेताओं का स्वागत कर शाल भेंट कर किया।