

RGA न्यूज़
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्रुखाबाद की धरती पर उतरेंगे। जिला प्रशासन की ओर से यहां जोरदार तैयारियां की गई हैं। क्रिश्चियन कालेज के मैदान में स्थित जनसभा स्थल पर भव्य मंच तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए भारी भीड़ पंडाल में पहुंच चुुकी है।
सीएम योगी आदित्यनाथ आज इसी मंच से जनसभा को करेंगे संबोधित।
फर्रुखाबाद, योगी आदित्यनाथ ने यहां कहा कि विकास के संकल्पों को डबल इंजन की सरकार ने पूरा किया। आज हम बड़े-बड़े प्रोजेक्ट बना रहे हैं। फर्रुखाबाद में 200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। कोरोना काल में वैक्सीन लगवाई। डबल इंजन की सरकार डबल राशन भी दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों से कैसे दीवारों से नोट निकल रहे हैं। यही कारण था कि बबुआ नोटबंदी का विरोध कर रहा था। ये लोग जिले के विकास को आने वाला रुपया कैसे इन लोगों के पास पहुंचता था। सपा की सरकार में एक भी गरीब को आवास नहीं मिला। ये पैसा ही दीवारों से निकल रहा है। भाजपा ने आवास दिए। सपा सरकार की भावनाएं गरीबों के लिए नहीं थीं।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में नौकरी निकलती थी तो कौरवों का पूरा परिवार वसूली के लिए निकल पड़ता था। भाजपा की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ किया। बुआ बबुआ से पूछिए कि कोरोना संकट में वह लोग कहाँ थे। हम और हमारे मंत्री कोरोना में लोगों की जान बचाने के लिए घूम रहे थे। पिछले साढ़े चार साल में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है। क्योंकि दंगाइयों को मालूम है कि वसूली हो जाएगी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। क्या बुआ, बबुआ और कांग्रेस मंदिर बनवा सकती थी। राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वालों से ये उम्मीद भी न करिए। जो समाज की बेहतरी के लिए काम करेगा, सरकार उसका सम्मान करेगी
भाजपा की सरकार फिर से आने दीजिये, गंगा एक्सप्रेस वे का लिंक फर्रुखाबाद से होकर जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्रुखाबाद में कुल 196.22 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसमें इसमें 130.89 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व 65.33 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
जिला प्रशासन की ओर से जारी लोकार्पण सूची में सिंचाई विभाग की ओर से अलादादपुर भटौली व कड़क्का में 1.74 करोड़, पथरामऊ, मंतपुरा व कैरई में 1.14 करोड़, कोलासोता, वजीरपुर, मैकलपुर आदि गांवों मेें 3.87 करोड़ से बने परकोपाइन स्पर को शामिल किया गया है। इसके अलावा जलनिगम की कायमगंज में 6.09 करोड़ व फर्रुखाबाद में 28.72 करोड़ से पेयजल व्यवस्था परियोजनाएं शामिल हैं। वहीं जिला कारागार मेंं 1.42 करोड़ की सर्किल वाल, सेंट्रल जेल में 1.98 करोड़ की लागत से ट्यूबवेल व ओवरहेेड टैंक, 11.71 करोड़ से सेंट्रल जेल की मुख्य दीवार के निर्माण को शामिल किया गया है। गांव हसनापुर गगनी में 1.20 करोड़ से बने गोे संरक्षण केंद्र के अलावा कई पशु चिकित्सालयों के निर्माण को जगह दी गई है। सातनपुर मंडी में सीसी रोड, पेवर ब्लाक, ड्रेन व शौचालय निर्माण की 9.79 करोड़ और कायमगंज मंडी स्थल में विभिन्न मरम्मत कार्यों की 3.11 करोड़ की परियोजनाओं भी लोकार्पण सूची में शामिल की गई हैं। पंचायतीराज विभाग की ओर से 12.96 करोड़ की लागत से 89 पंचायत भवनों के निर्माण के अलावा आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 271 पंचायत भवनों का 16.26 करोड़ से जीर्णोद्धार लोकार्पण सूची में शामिल है। लोकनिर्माण विभाग ने मोहम्मदाबाद-संकिसा मार्ग के 4.82 करोड़ से चौड़ीकरण को भी शामिल किया है। इस प्रकार 130.89 करोड़ की 100 परियोजनाओं को लोकार्पण सूची में स्थान दिया गया है।
इन कार्यों का हुआ शिलान्यास
वहीं 65.33 करोड़ की 74 परियोजनाओं को शिलान्यास की सूची में रखा गया है। इनमें पंचायती राज विभाग न ग्राम पंचायतों में 19.19 करोड़ की लागत से प्रस्तावित नाली-सोकपिट निर्माण, पुलिस विभाग ने थाना अमृतपुर के अंतर्गत 3.34 करोड़ से नवीन पुलिस चौकी, 7.82 करोड़ से पुलिस लाइन में 150 पुलिस कर्मियों का हास्टल, केंद्रीय कारागार में 4.72 करोड़ से सर्किल वाल को शामिल किया गया है।