कानपुर देहात में बड़ी घटना, किसान की हत्या कर जलाया शव, पुलिस जांच में जुटी

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़

कानपुर देहात से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक किसान को बदमाशों ने जिंदा जला दिया। अमरूद के बाग में शव मिला है। बताया जा रहा है कि जुआरियों ने घटना को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है

घटना स्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम व किसान की फाइल फोटो।

कानपुर देहात, मंगलपुर के संदलपुर में किसान 40 वर्षीय किसान नौशाद अहमद की हत्या कर शव जला दिया गया। उनका शव अमरूद के बाग में मिला जहां व झोपड़ी में रात में रूके थे। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन की व साक्ष्य जुटाए। पत्नी ने जुआरियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

संदलपुर निवासी किसान 40 वर्षीय नौशाद अहमद पत्नी रूबी के साथ रहते हैं। बुधवार रात को नौशाद अहमद अमरूद के बाग में ही रूक गए थे। उन्होंने पत्नी को फोन कर बताया था कि आज वहीं झोपड़ी में ही रूकेंगे। देररात उनकी हत्या कर शव को जला दिया गया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो शव बाग में ही जमीन पर पड़ा था और शरीर इतनी बुरी तरह से जला था कि केवल चेहरा ही साफ बचा था। इस पर पत्नी रूबी पहुंची और रोना पीटना मच गया। सीओ आशापाल व पुलिस टीम भी पहुंची। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। डाग स्क्वाड टीम भी पहुंची लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। खोजी कुत्ता बाग में ही आसपास घूमकर रह गया। पत्नी रूबी का आरोप है कि जुआरियों ने पति की हत्या की है। कभी कभी वह जुआं खेलते थे ऐसे में पूरी आशंका है कि रकम के चक्कर में हत्या की गई। बुधवार को ही वह मायके से उसे लेकर यहां आए थे। गांव में किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है।

हत्या के बाद जलाया गया शव

पहले हत्या की गई है और उसके बाद शव जलाया गया है। शव के पास केवल हल्का कंबल ही जला है बाकी जगह कुछ जला नहीं है। अगर पहले जलाते थे इधर उधर भागने में बाकी चीज भी जलती।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.