![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/30_12_2021-shah_yogi_roadshow_in_bareilly_22338470.jpg)
RGA न्यूज़
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन विश्वास यात्रा में किला क्रासिंग के पास से शामिल होंगे। इसके बाद शहर में उनका रोड शो निकलेगा। रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने की भी संभावना है।
किला क्रासिंग पर रोड शो में शामिल होंगे अमित शाह, कुतुबखाना, श्यामगंज होते हुए निकलेगा
बरेली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जन विश्वास यात्रा में किला क्रासिंग के पास से शामिल होंगे। इसके बाद शहर में उनका रोड शो निकलेगा। रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने की भी संभावना है। अगर वह देर से पहुंचे तो कुतुबखाना पर रोड शाे में शामिल होंगे। जन विश्वास यात्रा के स्वागत के लिए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं न
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर पाठक ने बताया कि 31 दिसंबर को बरेली में जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत होगा। इसको लेकर पार्टी के सारे कार्यकर्ता जी जान से लगे हुए हैं। गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए तैयार हैं। इसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे। शहर में विभिन्न स्थानों पर भव्य द्वार बना कर रोड शो का स्वागत किया जाएगा। हर वार्ड को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। शहर में लगभग 20 स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान नगर विधायक डा. अरुण कुमार, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आवंला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा, प्रतेश पांडे, देवेंद्र जोशी, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
कुतुबखाना चौराहे पर शामिल हो सकते हैं सीएम योगीः पार्टी सूत्रों के अनुसार जन विश्वास यात्रा व केंद्रीय गृह मंत्री के रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होने आ सकते हैं। फिलहाल उनका प्रोग्राम तय नहीं हुआ है। इस बात की जानकारी है कि अगर उन्हें कुछ देर हुई तो वह सीधे कुतुबखाना पर ही रोड शो में शामिल होंगे। पटेल चौक पर गृह मंत्री और मुख्यमंत्री का संबोधन होगा
पटेल चौक का किया रंग-रोगन, बनाई सड़केंः जन विश्वास यात्रा में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के आने से पहले अधिकारियों ने रूट की तमाम दुश्वारियों को खत्म कराया है। बिजली विभाग ने रूट पर झूलते तालों को हटा दिया है। इसके साथ ही नगर निगम ने शहर के अंदर की सड़कें बनाने के साथ ही गड्ढे भरवा दिए हैं। वही पीडब्ल्यूडी परसाखेड़ा से चौपुला चौराहा तक के सड़क के गड्ढे भरवा रहा है। पटेल चौक पर डिवाइडर, रोटरी, रेलिंग, प्रतिमा आदि पर रंग-रोगन किया जा रहा है। टूटे हुए डिवाइड ठीक कराए ग
तैयारियों के संबंध में की बैठकः भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक बुधवार को गांधीपुरम स्थित रानी महा लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, में हुई। महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सौरभ जैन ने जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत की बात कही। मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह ने शहर को भगवामय बनाने को कहा। महामंत्री मोहन भट्ट ने हर घर से रैली में सम्मिलत होने का आग्रह किया। इस दौरान जगत राम वर्मा, मानव सक्सेना, एसके जैन, प्रकाश सक्सेना, सुनील शर्मा, शोभित सक्सेना, कुलदीप गंगवार, गौरव गौरांग व नीरज गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
किला क्रासिंग के पास हटाया अतिक्रमणः जन विश्वास यात्रा के लिए मार्ग पर आने वाले सभी तरह के अतिक्रमण को हटा दिया गया है। किला रेलवे क्रासिंग के पास फल-सब्जी के ठेले, कई खोखे नगर निगम की टीम ने हटा दिए। झुमका चौराहा से भी अतिक्रमण हटाया गया। इसके साथ ही सभी दुकानदारों से सामान दुकान के अंदर रखने को कहा है। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
यह है जन विश्वास यात्रा का रूटः परसाखेड़ा पर झुमका तिराहा से शहर में जन विश्वास यात्रा आएगी। वहां से यात्रा किला क्रासिंग पर पहुंचेगी। यहां से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रोड शो शुरू करेंगे। कई वाहनों और पैदल कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो कुतुबखाना चौराहा, आलमगिरिगंज, मठ की चौकी होते हुए गुड मंडी श्यामगंज पहुंचेगी। वहां से कालीबाड़ी होते हुए पटेल चौक पर समाप्त होगी।