उत्तर प्रदेश की नई वोटर लिस्ट में तीन गुना बढ़ी युवा वोटर्स की तादाद

Raj Bahadur's picture

RGANEWS

उत्तर प्रदेश की नई वोटर लिस्ट में 18 से 19 साल के नए युवा वोटरों की तादाद तीन गुना बढ़ी है। पिछले दिनों राज्य में चलाए गए वोटर लिस्ट के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में 18 से 19 साल के कुल 19.89 लाख नए वोटर जुड़े हैं। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चन्द्रा ने  दी। हालांकि नई वोटर लिस्ट का फाइनल ड्राफ्ट 5 जनवरी को जारी होगा, उससे ठीक पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल इससे सम्बंधित आंकड़ों की जानकारी मीडिया से साझा करेंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि प्रदेश की वोटर लिस्ट में अभी करीब 15 करोड़ वोटर हैं। वोटर लिस्ट में 52.8 लाख नए वोटर जोड़े गए हैं। नए जुड़े वोटरों में 23.92 लाख पुरूष और 28.82 लाख महिला वोटर जोड़ी गई हैं। इसीलिए इस वोटर लिस्ट में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों का अनुपात भी बढ़ा है। 2017 के विधान सभा चुनाव की वोटर लिस्ट में प्रति एक हजार पुरूष पर 839 महिला वोटर थीं जबकि अब प्रति एक हजार पुरूष पर 868 महिला वोटर हो गई हैं यानि करीब 29 प्रतिशत महिला वोटरों की हिस्सेदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि हालांकि वोटर लिस्ट का संक्षिप्त पुनरीक्षण खत्म हो गया है इसके बावजूद अगर वोटर लिस्ट के बारे में कोई शिकायत आती है तो उसे तत्काल निस्तारित करवाएं।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.