![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/31_12_2021-crime_in_agra_22341296.jpg)
RGA न्यूज़
नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस की आगरा से बाहर दबिश। मोती कुंज में 25 दिसंबर को सेवा भारती कार्यालय पर पथराव किया गया था। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। मामले डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया।
सेवा भारती कार्यालय पर हमले में डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
आगरा, लोहामंडी के मोती कुंज में सेवा भारती कार्यालय पर हमले में डकैती की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत ने मुकदमे से डकैती की धारा हटाने की मांग की है। इसे लेकर शुक्रवार को महापंचायत का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से मुलाकात करेगा। वहीं, मुकदमे में नामजद आरोपितों हाजी भोलू व चीना कुरैशी की गिरफ्तारी को पुलिस ने आगरा व आसपास के जिलों में दबिश दी। आरोपित हाथ नहीं आए।
मोती कुंज में 25 दिसंबर को सेवा भारती कार्यालय पर पथराव किया गया था। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। मामले डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें हाजी भाेलू व चीना कुरैशी को नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। पुलिस अब तक 11 अारोपितों को जेल भेज चुकी है।
पुलिस ने 26 दिसंबर को जिन 10 लोगों को जेल भेजा। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। मुस्लिम महापंचायत का दावा है कि पुलिस ने कई निर्दोष को जेल भेज दिया। जो कि घटना के समय वहां मौजूद नहीं थे। महापंचायत का प्रतिनिधि मंडल 29 दिसंबर को पुलिस अधिकारियों से मिला था। गुरुवार को महापंचायत के पदाधिकारी जेल भेजे गए आरोपितों के स्वजन से मिले।उन्हें विश्वास दिलाया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। वह भरोसा रखें न्याय आवश्यक मिलेगा। साथ दोनों ही पक्ष से शांति बनाए रखने की अपील की। मुलाकात करने वाले पदाधिकारियों में नदीम नूर, एमए काजमी, इरफान कुरैशी, नदीम, सलीम अब्बासी,यासीन आदि शामिल थे।