आगरा में तीन गांवों के मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

Praveen Upadhayay's picture

RGA न्यूज़

खंदौली के गांव बास जोगी में करीब 15 वर्ष पहले ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर का निर्माण कराया था। इसमें भगवान शिव की मूर्ति हैं। गुरुवार रात को चोरों ने मंदिर से 20 किलोग्राम पीतल के छह घंटे चोरी कर लिए। इसके बाद दो और मंदिरों में चोरी की जानकारी आई।

खंदौली क्षेत्र में मंदिर में चोरी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

आगरा, आगरा में गुरुवार रात चोरों ने मंदिरों को निशाना बनाया। खंदौली क्षेत्र के तीन गांवों में तीन मंदिरों से रात में चोरों ने पीतल के घंटे चोरी कर लिए। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने घटनाओं के जल्द पर्दाफाश की मांग की है।

खंदौली के गांव बास जोगी में करीब 15 वर्ष पहले ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर का निर्माण कराया था। इसमें भगवान शिव की मूर्ति हैं। गुरुवार रात को चोरों ने मंदिर से 20 किलोग्राम पीतल के छह घंटे चोरी कर लिए।सुबह ग्रामीण मंदिर में पूजा करने गए, तब इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बास जोगी से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित गांव लहलर में भी चोरों ने मंदिर को निशाना बना लिया। यहां से भी चोर पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह ग्रामीण पूजा करने गए तब इसकी जानकारी हुई। जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। पास में ही स्थित गांव खेड़िया में स्थित मंदिर से भी रात में चोर पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। तीनों गांव में चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों ने चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने घटनाओं का जल्द पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है

एक ही गैंग पर तीनों घटनाओं का शक

तीनों गांवों के मंदिरों में चोरी की घटना से आसपास के गांवों में भी इसकी चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि चोरों ने आस्था पर चोट की है। उनको सजा मिलनी चाहिए। तीनों घटनाओं में आपस में समानता है। माना जा रहा है कि एक ही गैंग ने तीनों गांवों के मंदिरों से चोरी की है। पुलिस पर्दाफाश के लिए पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल रहे शातिरों की जानकारी कर रही है।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.