मेरठ का मौसम : कड़ाके की ठंड से नए साल का स्वागत, पढ़िए कब हो सकती है बारिश

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में नए साल पर शनिवार को शीत लहर के साथ ही सुबह की शुरुआत हुई। कुछ स्‍थानों पर कोहरा भी देखा गया। आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। कोहरा भी छाया 

Meerut Weather Update मेरठ में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई।

मेरठ,। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। कुछ स्‍थानों पर कोहरा भी नजर आया। वर्ष 2021 की विदाई और नए साल का आगमन कड़ाके की ठंड के साथ हो रहा है। मौसम विभाग ने एक जनवरी को शीतलहर की आशंका जतायी है। छह और सात को अच्छी बारिश हो सकती है। जनपद वासियों को शाम होते ही हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा यह सामान्य से एक डिग्री कम था। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा। वहीं दिन में अच्छी धूप निकलने से राहत का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

शीतलहर अभी और बढ़ेगी

इसके पहले शुक्रवार की सुबह कुछ स्‍थानों पर कोहरा भी देखने को मिला। मेरठ में अगले पांच दिनों में ठंड में बढ़ोतरी और शीतलहर चलेगी। गुरुवार को मेरठ का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज हुआ था जबकि यह जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में 5.9 डिग्री था। नये साल पर भी मौसम शुष्क और ठंडा रहेगा। ठंड के मौसम में सावधानी बरतने की भी 

बारिश के बन रहे आसार

कृषि विवि के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई के नोडल अधिकारी डा. उदय प्रताप शाही ने बताया कि मेरठ समेत आसपास के जिलों में शीतलहर जारी रहने का अनुमान है। अगले पांच दिनों में ठंड में भी बढोतरी होगी। उन्होंने बताया कि चार जनवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से पांच व सात जनवरी तक पश्चिमी उप्र के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पहाड़ों में भी बर्फबारी होगी। जिससे आगे ठंड व शीतलहर जारी रहेगी

आसमान में छाए रहेंगे बादल

वहीं भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि गुरुवार को मेरठ का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया था जो औसत से चार डिग्री कम था। वहीं, अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज हुआ, यह औसत से दो डिग्री कम रहा। बताया कि फिलहाल आगे भी इसी तरह से शीतलहर जारी रहेगी। एक जनवरी को हल्के बादल भी आसमान में रहेंगे।u

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.