![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/02_01_2022-chandigarhweather_22346087.jpg)
RGAन्यूज़
Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ में अब मौसम बदलने वाला है। मौसम में बदलाव की शुरुआत आज सुबह से ही हो गई है। शहर में सुबह ही हल्के बादल छाए हुए हैं और आगामी दिनों में अब बारिश की संभावना जताई गई
सुबह नौ बजे शहर का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: पिछले कुछ दिनों से शहरवासियों को दिन के समय ठंड से राहत मिली हुई है। लेकिन यह राहत अब नहीं मिलने वाली। क्योंकि अब मौसम बदलने वाला है। मौसम में बदलाव की शुरुआत आज सुबह से ही हो गई है। शहर में आज आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा आने वाली चार से सात तारीख तक पंजाब, हरियाणा समेत चंडीगढ़ में बारिश में आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में होने वाले बदलाव की वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस का एक्टिव होना बताया जा रहा है।
विभाग के अनुसार तीन जनवरी को पंजाब और हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है और इसका असर तीनों राज्यों पर पड़ेगा। वहीं पहाड़ों पर हुए हिमपात की वजह से भी मैदानी इलाकों में शीतलहर जारी है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में दो दिन तक सुबह के समय कोहरा पड़ सकता है। इन सबके चलते तापमान में भी गिरावट आएगी और लोगों को ठंड का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। विभाग के अनुसार तीन से पांच डिग्री तापमान की गिरावट देखने को मिलेगी। आज शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक जा सकता है। रह सकता है। सुबह नौ बजे शहर का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आसमान में हल्के बादल छाए हुए
अगले दो दिन तक छाए रह सकते है बादल
मौसम विभाग के अनुसार दो और तीन जनवरी को चंडीगढ़ में बादल छाए रह सकते हैं। बादल छाए रहने की वजह से तपमान में भी गिरावट आएगी। विभाग के अनुसार रात के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट होगी, जिससे रात का तापमान चार से पांच डिग्री तक पहुंच रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में यह दो या एक डिग्री तक जा सकता
यह रहेगा मौसम
सोमवार को को बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने की संभावना। मंगलवार को बारिश के आसार बन रहे हैं। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, बुधवार को भी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने की संभावना।