

RGAन्यूज़
Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में सोमवार की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुई। आने वाले समय में शीतलहर की भी आशंका जताई जा रही है। कड़ाके की ठंड से रूबरू होना पड़ रहा है। आज में दिन में धूप निकलने की संभावना
Meerut Weather Update मेरठ में अभी शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है।
मेरठ,। Meerut Weather Update पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से जनपद का मौसम करवट लेगा। पांच और छह को अच्छी बारिश की संभावना है। इस बीच दिन के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। सात जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा। आठ और नौ से शीतलहर का प्रकोप की आशंका है। रविवार को जनपद का मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। दिन में धूप निकली रही। शाम को ठंड के प्रकोप में कुछ कमी का अहसास हुआ।
अच्छी बारिश होने के संकेत
यदि मौसम विभाग की मानें तो मानसून सीजन के बाद सबसे अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश और ठंड का गठजोड़ जनपद वासियों के लिए परेशानी का सबब सकता है। निजी मौसम एजेंसी ने हिल स्टेशन पर जाने वाले सैलानियों को एहतियात बरतने की अपील की है। वहीं शनिवार को जनपद का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.9 रहा। अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री रहा। जनवरी में मेरठ में पिछले दो तीन सालों से अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। इस माह में सामान्य बारिश का आंकड़ा 10 मिलीमीटर है। दिसंबर में 3.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी। मेरठ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा था,यह सामान्य से एक डिग्री कम था। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा। वहीं दिन में अच्छी धूप निकलने से राहत का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डि
शीतलहर अभी और बढ़ेगी
इसके पहले शुक्रवार की सुबह कुछ स्थानों पर कोहरा भी देखने को मिला। मेरठ में अगले पांच दिनों में ठंड में बढ़ोतरी और शीतलहर चलेगी। गुरुवार को मेरठ का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज हुआ था जबकि यह जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में 5.9 डिग्री था। नये साल पर भी मौसम शुष्क और ठंडा रहेगा। ठंड के मौसम में सावधानी बरतने की भी जरूरत है।
शहर न्यूनतम अधिकतम
श्रीनगर 0.3 7.9
मनाली 3.8 12.0
मेरठ 4.2 22.4
मसूरी 4.3 8.0
नैनीताल 5.0 8.0
नई दिल्ली 5.0 20.4
शिमला 5.1 15.3
जम्मू 7.7 20.1