देहरादून में हाफ मैराथन का आयोजन, इथोपिया के धावकों का रहा दबदबा​

Praveen Upadhayay's picture

RGA News  देहरादून, संवाददाता

रविवार सुबह देहरादून में नशे के खिलाफ हाफ मैराथन दौड़ हुई। इस दौड़ में इथोपिया के धावकों ने ओपन वर्ग में खिताब अपने नाम कर लिया। इथोपिया के अबेरा केटेमा ने पुरुष वर्ग और जिनासोर्क अम्बी ने महिला ओपन वर्ग का गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर हाफ मैराथन दौड़ की शरू किया था।

इस मैराथन में 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। 20 हजार से ज्यादा लोगों ने दौड़ के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इस मैराथन में इथोपिया के अबेरा केटेमा ने पुरुष वर्ग और जिनासोर्क अम्बी ने महिला ओपन वर्ग का गोल्ड मेडल जीता। जिन्हें विजेता के तौर पर एक लाख का पुरस्कार मिला। पुरुष वर्ग में केन्या के इब्राहिम ने रजत और इथोपिया के ताया बबेकर ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में इथोपिया की केरेन जेबेट ने रजत, ब्रिगिड जेरोनो ने कांस्य पदक जीता।

मैराथन शुरु होने से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रतिभागियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा मैराथन को फ्लैग ऑफ किया गया। इस दौरान रन अगेस्ट ड्रग्स थीम पर शार्ट फिल्म के प्रदर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सीएम द्वारा विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा। एडीजी अशोक कुमार ने शहर के लोगों से धावकों की हौसला अफजाई के लिए बड़ी संख्या में पुलिस लाइन पहुंचने का अनुरोध किया था।

 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.