आगरा में पति ने बनाई अश्लील वीडियो, ससुर ने कीं अश्लील हरकतें

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

यमुना पार के टेढ़ी बगिया इलाके का मामला। आरोपित पति को किया पुलिस ने गिरफ्तार। उसके मोबाइल से मिली पत्‍नी की ही वीडियो। ससुर रखता था बुरी नीयत। गुरुवार दोपहर कंट्रोल रूम पर सूचना देने पर पुलिस ने उठाया कदम

आगरा में पति ने पत्‍नी का वीडियो बना लिया।

आगरा,। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी का ही नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। वहीं ससुर भी विवाहिता के साथ कई महीनों से निरंतर छेड़खानी कर रहा था। पीड़िता के स्वजनों ने आरोपित पति और ससुर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, उसके मोबाइल से अश्‍लील वीडियो भी मिली है। वहीं ससुर फरार हो गया है।

मामले के अनुसार टेढ़ी बगिया क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी करीब नौ माह पूर्व एत्माद्दौला क्षेत्र के ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। युवती के स्वजनों ने शादी में हैसियत के अनुरूप दान दहेज दिया था। युवक पेशे से जूते का काम करता है। यूवती ने बताया कि शादी के एक महीने बाद ही ससुर ने उस पर गलत नीयत डालना शुरू कर दिया। कभी खाना देते समय हाथ पकड़ लेता तो कभी पीछे से आकर उसे बाहों में जकड़ लेता था। कई बार युवती ने मामले को दबाने की कोशिश की। लेकिन ससुर की हरकतें बढ़ती गईं, जब उसने अपने पति को बताया तो पति ने भी उसकी बात नहीं सुनी और अपने पिता के साथ दिया। ससुर और पति की हरकतों से परेशान होकर उसने घटना की जानकारी अपने स्वजनों को दी। बुधवार को जब विवाहिता के स्वजनों उसे लेने घर पहुंचे तो आरोपित ससुराली जनों ने विवाहिता के माता-पिता के साथ मारपीट कर दी और विवाहिता को भी बुरी तरीके से पीटा। घटना की जानकारी पीड़ित स्वजनों ने कंट्रोल रूम में दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित पति को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जब थाने में पति का मोबाइल चेक किया गया तो पुलिस के होश उड़ गए। मोबाइल में उसी की ही पत्नी की नहाते हुए की वीडियो मिली। युवती भी इस वीडियो के बारे अनजान थी। ये वीडियो उसके पति ने चोरी छिपे बनाई थी। पति को पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया है। वहीं ससुर की तलाश चल रही है।  

 

यह भी पढ़ें

 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.