बर्फीली हवाओं के बीच बरसात और कोहरा, प्रयागराज में और ठिठुरी सर्दी में जिदंगी

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

मौसम विज्ञानी डाक्टर शैलेंद्र राय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह बारिश हुई है। गुरुवार को दिनभर रह रहकर बारिश होगी। यही हाल शुक्रवार को भी रहेगा। हालांकि शनिवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश के बाद अब ठंड भी तेज

प्रयागराज और पड़ोसी जिलों में भोर से हो रही बूंदाबांदी से गलन और बढ़ी

प्रयागराज। सर्द मौसम के तेवर दिन पर दिन और तल्ख होते जा रहे हैं। पिछले कई रोज की तरह गुरुवार को भी सुबह वातावरण में गहरे कोहरे की सफेद चादर छाई रही। भोर से ही रिमझिम शुरू हो गई थी। दोपहर में बारिश तेज हो गई। शाम तक लगातार बारिश के बीच प्रयागराज और आसपास के जिलों में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बुधवार को न्यूनतम पारा 8.7 डिग्री रिकार्ड किया गया था और गुरुवार को यह और भी गिर गया। सर्दी ने सितम ढहाया और बर्फीली हवाओं ने कहर बरपाया। ऐसी ठंड से जिंदगी कांप उठी। जनजीवन भी अस्त-व्यस्त रहा। सर्दी के चलते ज्यादातर लोग घरों में कैद रहे और जो जरूरी काम से निकले भी वो मफलर, कनटोप, दस्ताने और गर्म कपड़ों में ढंके-छिपे रहे। किसानों का कहना है कि हल्की बारिश गेहूं की फसल के लिए ठीक है लेकिन ज्यादा बरसात से सरसों को नुकसान

मौसम विज्ञानियों ने बुधवार को ही बारिश के आसार जताए थे और यह आकलन गुरुवार की आधी रात के बाद शुरू बूंदाबांदी के साथ सही निकला। मौसम विज्ञानी डाक्टर शैलेंद्र राय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह बारिश हुई है। गुरुवार को दिनभर रह रहकर बारिश होगी। यही हाल शुक्रवार को भी रहेगा। हालांकि, शनिवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश के बाद अब ठंड भी तेज होगी।

कोहरे और बादलों के पीछे छिपा है 

हफ्ते भर से रोज सुबह घने कोहरे की सफेद चादर ओढ़कर हो रही और यही गुरुवार को भी हुआ। कोहरे के आगोश में सिमटे हुए दिन निकला। बर्फीली हवाओं से चुभन महसूस हुई। गर्म कपड़ों में लिपटे हुए भी लोगों को सर्द से कंपकंपी छूटती रही। हाथ-पांव सुन्न पड़ गए थे। जो लोग घरों से बाहर निकले वह भी गर्म कपड़ों से लिपटे रहे। फिर बारिश भी शुरू होने से हालात और बिगड़ गए। ठंड ने और जोर मार दिया है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज समेत अन्य स्थानों पर अलाव जलते रहे। मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रिकार्ड किया था और गुरुवार को इसमें कुछ और गिरावट आई है। फिलहाल अब तक तो सूरज बादलों और कोहरे के पीछे छिपा है। मौसम विज्ञानी डा. शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को आसमान में काले बादलों का डेरा रहेगा। फिलहाल दो दिन बारिश होने की संभावना है। इससे ठंड भी बढ़ जाएगी। दो दिन धूप निकलने के संकेत नहीं हैं। अब ठंड और तेज हो सकती है।

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.