![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/06_01_2022-up_police_constable_parade_22357631.jpg)
RGAन्यूज़
UP Police Constable Parade आरक्षियों के दीक्षा परेड समारोह में सुखद तस्वीर सामने आई है। महकमे में शिक्षा का स्तर ऊंचा हुआ है। शैक्षिक योग्यता में लड़कियां लड़कों से आगे हैं। अबके सिपाही बीएससी बीटेक व बीकाम पास हैं। इंटर पास अब गुजरे जमाने की बात
शैक्षिक योग्यता में लड़कों से आगे हैं लड़कियां, एलएलबी व बीएड वाले भी सि
बरेली, (अनुज मिश्र)। UP Police Constable Parade : आरक्षियों के दीक्षा परेड समारोह में सुखद तस्वीर सामने आई है। महकमे में शिक्षा का स्तर ऊंचा हुआ है। शैक्षिक योग्यता में लड़कियां लड़कों से आगे हैं। अबके सिपाही बीएससी, बीटेक व बीकाम पास हैं। इंटर पास अब गुजरे जमाने की बात हो गई। प्रशिक्षण लेने वाले आरक्षियों की शैक्षिक योग्यता पर नजर डाली गई तो सर्वाधिक डिग्रीधारक मिले। डिग्रीधारकों के आगे इंटर पास आरक्षियों की संख्या कम रही। पुरूष वर्ग में सर्वाधिक 91 बीए पास हैं जबकि महिला वर्ग में सर्वाधिक 100 बीएएसी, बीकाम व बीए एवं 52 एमएमसी पास
विभाग के ही आंकड़ों पर नजर डालें तो, 194 महिला सिपाहियों में 52 एमएससी, एमकाम व एमए पास हैं। एक एमबीए, तीन बीटेक, एक एलएलबी, नौ बीएड, चार बीसीए, बीबीए हैं जबकि 100 बीएससी, बीकाम व बीए हैं। 24 महिला आरक्षी इंटर पास हैं। इधर, पुरूष वर्ग में 61 बीएससी पास हैं। इसके अलावा चार एमएससी, एक बीटीसी, 14 एमए, 21 बीकाम, 91 बीए व 11 इंटरमीडिएट हैं। इसके अलावा एक एमटेक, दो बीबीए, 19 बीएड, दो बीसीए, 14 बीटेक व एक पुरूष आरक्षी एलएलबी है। बीटेक करने वालों में लड़के लड़कियों से आगे
जहां 14 पुरूष आरक्षी बीटेक हैं, वहीं सिर्फ तीन महिला आरक्षी ही बीटेक हैं। आरटीसी प्रभारी प्रेमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि पुलिस कर्मियों में शैक्षिक स्तर लगातार बढ़ रहा है। बदलते परिवेश में नए चुनौतियों के बीच सामयिक विषयों के अध्ययन से निश्चित की पुलिस बल को भी मजबूती मिल रही है। साइबर क्राइम आदि नई चुनौतियों से निपटने में भी मदद मिलेगी। प्रशिक्षण के समय भी आरक्षियों को पुलिस का इतिहास, संगठन, कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण, विधि विज्ञान, साइबर अपराध, यातायात नियंत्रण व अन्य विषयों का भी प्रशिक्षण दिया गया।
आइटी में टोली-1 व पीटी में टोली-3 अव्व्लः आइटी में प्रथम स्थान टोली नंबर-1 को मिला। टोली नंबर-1 की कमांडर की भूमिका आरक्षी मानसी त्यागी ने निभाई। आइटीआइ देवराज सिंह ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। इधर पीटी में प्रथम स्थान टोली नंबर-3 को मिला। टोली नंबर-3 की कमांडर की भूमिका आरक्षी मौसम देवी ने निभाई। पीटीआइ नीरज भारद्वाज प्रशिक्षक की भूमिका में रहे।