भूतपूर्व सैनिक बाइक रैली तिरंगा यात्रा निकाल देंगे वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, जानिए और क्या होगा आगरा में खास

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

गोयनका फुटबाल लीग का उद्घाटन शनिवार को किया जाएगा। बिचपुरी रोड स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में होने वाले आयोजन की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी। वहीं आरोही संस्था शनिवार को बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन सूरदसन में करेगी

आगरा में शनिवार को विभिन्‍न धार्मिक एवं खेलकूद गतिविधियां होंगी।

आगरा,। भूतपूर्व सैनिकों द्वारा शनिवार को एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह बाईक रैली शक्ति नगर ग्राउंड से सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगी और भगवान टाकीज पर जाकर संपन्न होगी। इसमें वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

फुटबाल लीग का उद्घाटन

गोयनका फुटबाल लीग का उद्घाटन शनिवार को किया जाएगा। बिचपुरी रोड स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में होने वाले आयोजन की शुरुआत दोपहर 12 बजे 

बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता

आरोही संस्था शनिवार को बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। सूरसदन प्रेक्षागृह में शाम पांच बजे से होने वाले आयोजन में कई जगह के बाडी बिल्डर शामिल होकर अपने शारीरिक क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।

सुदामा कथा का वर्णन

आवास विकास कालोनी, सेक्टर 11 स्थित जनकपुरी पार्क में चल रही विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को सुदामा चरित्र की कथा सुनाई जाएगी। इसमें व्यास पीठ से राष्ट्रीय संत स्वामी चिन्मयानंद बापू अपने श्रीमुख से दिव्य कथा का श्रवण कराएंगे।कथा दोपहर एक बजे

कंबल वितरण

शहर महिला कांग्रेस कमेटी शनिवार को संजय प्लेस स्थित शहीद नगर में कार्यक्रम का आयोजन करेगी। दोपहर 12 बजे से होने वाले आयोजन में गरीब, बेसहारा, निर्धन व जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए जाएंगे।u

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.