यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बसपा ने बनाई रणनीति, निष्किय होंगे पदों से मुक्त

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे राजनीतिक दल सक्रिय हो रहे हैं। इसी क्रम में बसपा ने रणनीति तैयार कर ली है। निष्‍क्रिय पदाधिकारियों को पदो से हटाने की तैयारी कर ली है। बसपा की नीति व बहनजी की रीति को जन जन तक पहुं

बसपा ने निष्‍क्रिय पदाधिकारियों को पदो से हटाने की तैयारी कर ली है।

अलीगढ़, । जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे राजनीतिक दल सक्रिय हो रहे हैं। इसी क्रम में बसपा ने रणनीति तैयार कर ली है। निष्‍क्रिय  पदाधिकारियों को पदो से हटाने की तैयारी कर ली है। बसपा के अलीगढ़ मंडल, मेरठ मंडल व बरेली मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी राजकुमार गौतम ने मंगलवार को खैर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर संगठन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि बहनजी (मायावती) ने गत सप्ताह लखनऊ में संगठन को लेकर बैठक की थी। उन्हाेंन बूथ स्तर तक पार्टी मजबूत करने के लिए आह्वान किया था। साथ ही निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदों से मुक्त व सक्रियों को जिम्मेदारी देने के निर्देश दिए थे। गौतम ने जिलाध्यक्षों से विधानसभा स्तर पर समीक्षा की। साथ ही पार्टी सुप्रीमों मायावती के निर्देशों के सतत पालन के लिए जरुरत पड़ने पर बदलाव के निर्देश भी दिए

जीत का किया दावा

मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने दावा किया है कि आने वाला समय बसपा का है। कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए जी जान से जुटें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ होता है। इस लिए बूथ स्तर पर जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी बसपा की नीति व बहनजी की रीति को जन जन तक पहुंचाएं। बूथ कमेटी के पदाधिकारी घर घर तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करें। बसपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं। साथ ही विपक्षी दलों द्वारा मायावती सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किया है, उसके बारे में भी अवगत कराएं। हर रोज अपने विधानसभा के सेक्टर प्रभारी व जिलाध्यक्ष से हर रोज संवाद करें। जहां भी शीर्ष नेतृत्व की जरुरत समझे उसके बारे में जरुर अवगत कराएं। जनविरोधी ताकतों का ठटकर मुकाबला 

ये रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने की। इस मौके पर अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक सिंह, गजराज विमल,विजेंद्र सिंह विक्रम, अधिवक्ता सुरेश गौतम, हरजीत सिंह,मोरध्वज कुशवाहा, डा. पहल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष लव कुश शर्मा, नगर अध्यक्ष गभाना अनिल शर्मा, रंजीत वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, छर्रा नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह, कोल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरेंद्र सिंह,खैर नगर अध्यक्ष अध्यक्ष प्रमोद पेंटर, अतरौली प्रभारी पुष्पेंद्र माइकल आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.