यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जोन और सेक्टर में बांटा गया आगरा, घर बैठे मतदान कर सकेंगे बुजुर्ग

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

आगरा के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 34.61 लाख हैं वोटर 3896 हैं बूथ। 18.80 पुरुष और 15.81 लाख महिला वोटर शामिल। सबसे अधिक बूथ एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में 507 और सबसे कम बूथ खेरागढ़ में 377 हैं। पिछले चुनाव में करीब 63.5 फीसद हुआ था मत

आगरा में विधानसभा चुनाव के लिए जिले को अलग अलग सेक्‍टर्स में बांटा गया है।

आगरा,। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही जिला प्रशासन ने नौ विधानसभा क्षेत्रों को 62 जोन और 390 सेक्टर में बांटा है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में नोडल अफसरों की तैनाती हो गई है। जिले में कुल 34.61 लाख वोटर हैं जिसमें 18.80 लाख पुरुष वोटर और 15.81 लाख महिला वोटर शामिल हैं। अगर थर्ड जेंडर वोटर की बात की जाए तो यह संख्या 143 है। जिले में कुल 3896 बूथ हैं। सबसे अधिक बूथ एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में 507 और सबसे कम बूथ खेरागढ़ में 377 हैं

63.49 फीसद हुआ था मतदान

विधानसभा चुनाव-2017 में 63.49 फीसद मतदान हुआ था। 64.56 फीसद पुरुष वोटरों और 62.19 फीसद महिला वोटरों ने मतदान किया था। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 में मतदान फीसद बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चल रहा है।

विधानसभा क्षेत्र का नाम, बूथ की संख्या, पुरुष मतदाता, महिला मतदाता, थर्ड जेंडर, कुल मतदा

- एत्मादपुर, 507, 241289, 200580, 18, 441887

- आगरा कैंट, 484, 252157, 210099, 25, 462281

- आगरा दक्षिण, 422, 198170, 167579, 27, 365776

- आगरा उत्तर, 442, 233324, 197155, 18, 430497

- आगरा ग्रामीण, 468, 230184, 193252, 20, 423456

- फतेहपुरसीकरी, 428, 191963, 164030, 5, 355998

- खेरागढ़, 377, 177093, 149833, 7, 326933

- फतेहाबाद, 384, 173956, 14769392, 8, 321

- बाह, 384, 181881, 150837, 15, 332733

फैक्ट फाइल

- प्रशासन के आंकड़ों की मानें तो जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों की कुल जनसंख्या 53.25 लाख है। इसमें 28.44 लाख पुरुष और 24.81 लाख महिलाएं शामिल हैं।

- जिले में नौ रिटर्निंग अधिकारी और 27 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती हो गई है।

- पहली बार एक बूथ पर 1200 वोटर होंगे।

- 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर पहली बार घर बैठे मतदान कर सकेंगे। इन्हें बूथ लेवल अफसरों ने निर्धारित फार्म मांगना होगा। एक बार पोस्टर बैलेट की मांग करने के बाद यह बूथ पर मतदान नहीं कर सकेंगे। 

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.