जानें आगरा मंडल में कब होगा मतदान, चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम एक नजर में

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

UP Assembly Election 2022 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में सात चरणाें में मतदान होगा। जिसमें 10 14 20 23 27 फरवरी और 3 7 मार्च को मतदान होगा वहीं 10 मार्च को मतगणना होगी। पहले चरण में होंगे मंडल के दो जिलों में मत

मंडल के पांच जिलों में मतदान पहले चरण में होगा।

आगरा,। शनिवार दोपहर उत्तर प्रदेश चुनाव की तारीखाें की घाेषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल मच गई। नये सिरे से चुनाव पर मंथन शुरू हो गया। 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में सात चरणाें में मतदान होगा। जिसमें 10, 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3, 7 मार्च को मतदान होगा वहीं 10 मार्च को मतगणना होगी। आइये जानते हैं आगरा मंडल के आगरा की नौ विधानसभा सीटों समेत, मथुरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज में कब होगा मतदान−  

मंडल के दो जिलों में मतदान पहले चरण में

पहला चरणः 10 फरवरी 2022

उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर चुनाव होंगे। जिसमें मंडल के मथुरा और आगरा शामिल हैं। जिसमें आगरा जिले की फतेहपुर सीकरी, आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण, आगरा छावनी, खेरागढ़, बाह, फतेहाबाद, एत्मादपुर शामिली हैं। मथुरा जिले की मांट, गोवर्धन, बलदेव सुरक्षित, छाता सीट शामिल हैं।  

मंडल के चार जिलों में मतदान तीसरे चरण में

तीसरा चरणः 20 फरवरी 2022 

20 फरवरी को चुनाव के तीसरे चरण में मंडल के चार जिलों में मतदान होंगे। जिसमें एटा, फीरोजाबाद, मैनपुरी और कासगंज शामिल हैं। फीरोजाबाद की टूंडला, जसराना, शिकोहाबाद, सिरसागंज सीट शामिल हैं। कासगंज में अमांपुर, पटियाली सीट शामिल हैं। एटा की अलीगंज, मारहरा, जलेसर और मैनपुरी में भाेगांव, किशनी, करहल सीट शामिल हैं

मतदान कर्मी माने जाएंगे कोरोना वारियर

चुनाव आयोग के अनुसार सभी मतदानकर्मी कोरोना वारियर माने जाएंगे। सबको डबल वैक्सीनेशन और बूस्टर डोज लगेी। संवेदनशील बूथों की आनलाइन निगरानी होगी। पहले कम था यूपी में टीकाकरण लेकिन बाद में आयोग के दख़ल के बाद बढ़ा। कोविड को देखते हुए वोटिंग का समय एक घंटा बढाया गया। चुनाव आयोग की राजनैतिक दलों से अपील ज़्यादा से ज़्यादा रैली डिजिटल और वर्चुअल तरीके से होगी।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.