

RGAन्यूज़
आचार संहिता लागू होने के बाद से आगरा मंडल के सभी जिलों से होर्डिंग उतारने का काम शुरू हो गया है। आगरा मथुरा एटा कासगंज फीरोजाबाद और मैनपुरी की सड़कों पर लगे राजनीतिक होर्डिंग हटाये जा रहे हैं
आचार संहिता लागू होने के बाद मथुरा में सड़क किनारे होर्डिंग हटादे नगर निगम कर्मी।
आगरा। यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखें घाेषित होते ही आचार संहिता लागू हो गइ है। आचार संहिता लागू होने के बाद से आगरा मंडल के सभी जिलों से होर्डिंग उतारने का काम शुरू हो गया है। आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, फीरोजाबाद और मैनपुरी की सड़कों पर लगे राजनीतिक होर्डिंग हटाये जा रहे हैं। बता दें कि आगरा और मथुरा में दस फरवरी को और एटा, कासगंज, मैनपुरी एवं फीरोजबाद में 20 फरवरी को मतदान
आगरा
आगरा में पहले चरण के अंतर्गत 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। जिले की नौ विधानसभा सीटों पर 34.61 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा होने के साथ ही नगर निगम तथा अन्य नगर पंचायत का स्टाफ सक्रिय हो गया। होर्डिंग और बैनर हटाने का काम शुरू हो गया
मथुरा
जिले की पांच विधानसभा सीट छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा और बलदेव में विधायक चुनने के लिए 18.71 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शनिवार को आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन पूरी तरह चुनाव मोड पर आ गया। नगर निगम क्षेत्र के साथ ही पूरे जिले में राजनीतिक होर्डिंग उतारे जाने के काम तेज हो गया। उधर, सियासी
मैनपुरी
चुनाव की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता के पालन की कसरत शुरू हो गई है। शहर में लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स को हटाया जा रहा है। जिले की चार विधानसभा सीटों मैनपुरी, भोगांव, करहल और किशनी में कुल मतदाताओं की संख्या 13.65 लाख है। चारों विधानसभाओं में कुल 1296 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिले में अब तक किसी दल ने किसी सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
एटा
विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई और प्रशासन ने राजनीतिक दलों के होर्डिग, बैनर हटवाने शुरू कर दिए। जिलेभर में यह कार्रवाई की जा रही है। जनपद की चारों सदर, जलेसर, अलीगंज, मारहरा विधानसभाओं में 12 लाख 81 हजार 191 कुल मतदाता हैं, जिनमें 6 लाख 92 हजार 331 पुरुष व 5 लाख 88 हजार 809 महिला मतदाता हैं। 57 हजार 480 मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चारों विधानसभाओं में 1643 मतदेय स्थल हैं। प्रमुख दलों में से बसपा ने ही जलेसर विधानसभा सीट से आकाश जाटव को प्रत्याशी घोषित किया है। अन्य किसी भी पार्टी ने अभी तक
कासगंज
आचार संहिता लगते ही जिले में अचार संहिता का पालन शुरू हुआ है। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा राजनीतिक दलों के होर्डिंग बैनर हटाए जा रहे हैं। जिले की तीन विधान सभा कासगंज, अमांपुर, पटियाली पर तीन तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1032230 है जिसमें पुरूष मतदाता 551230 एवं महिला मतदाता 480950 हैं 50 अन्य मतदाता है। जिले में 819 मतदान केंद्र 1233 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे।