जाने अलीगढ़ मंडल के हाथरस, एटा व कासगंज में कब होंगे चुनाव, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का विस्‍तृत कार्यक्रम एक नजर में

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

अलीगढ़ मंडल के सभी जनपदों में होर्डिंग उतारने का काम शुरू हो गया जो रात तक जारी रहा। अलीगढ़ मंडल में अलीगढ़ की सात विधानसभा व हाथरस की तीन विधानसभा सीटों समेत कासगंज व एटा में मतदान कब होगा। आइए विस्‍तार से जानते हैं

शनिवार से ही पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

अलीगढ़, । भारत चुनाव आयोग की घोषणा की यूपी समेत पांच राज्‍यों में चुनाव की तारीखों की घोषणों के साथ शनिवार से ही उत्‍तर प्रदेश में आचार संहित लागू हो गई। अफसर हरकत में आ गए और राजनीतिक दलों के नेता और अधिक सक्रिय हो गए। 10 मार्च को मतगणना होगी। अलीगढ़ मंडल के सभी जनपदों में होर्डिंग उतारने का काम शुरू हो गया, जो रात तक जारी रहा। अलीगढ़ मंडल में अलीगढ़ की सात विधानसभा व हाथरस की तीन विधानसभा सीटों समेत कासगंज व एटा में मतदान कब होगा। आइए विस्‍तार से जानते हैं।

अलीगढ़ की सात विधानसभा सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव आयोग से आदर्श आचार संहिता लगते ही प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।  जिल भर से होर्डिंग व पोस्टर हटवाए जा रहे हैं। डीएम सेल्वा कुमारी जे के अनुसार जिले में कोल, शहर, बरौली, इगलास, खैर, अतरौली व छर्रा विधानसभा के लिए मतदान होगा। जिले में इस बार कुल 27.64 लाख मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 1472833 पुरुष, 1291930 महिला व 171 अन्य मतदाता शामिल हैं। कुल 1629 मतदान केंद्र व 3117 मतदेय स्‍थल हैं।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.