

RGAन्यूज़
यूपी विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस ने नहीं खोले हैं अभी तक अपने पत्ते। जिले में ढाई दशक से नहीं जीत सका है पार्टी का कोई प्रत्याशी। आखिरी बार 1996 में कांग्रेस के टिकट पर मंडलेश्वर सिंह
आगरा में कांग्रेस ने अभी तक घाेषित नहीं किये अपने प्रत्याशी
आगरा,। उप्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा शनिवार को हो गई। आगरा में पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा। प्रदेश में तीन दशक से सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस के समक्ष आगरा में बड़ी चुनौती है। पार्टी ढाई दशक से विधानसभा चुनाव में जीत की बात तो छोड़िए अच्छी फाइट भी नहीं दे सकी है। आखिरी बार खेरागढ़ विधानसभा सीट से मंडलेश्वर सिंह चुनाव जीते थे। जहां बसपा और आप अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी हैं, कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टी नेता एक-दो दिन में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने की आशा जता रहे हैंं
कोरोना काल में जहां अन्य राजनीतिक दल शांत बैठे रहे थे, वहीं कांग्रेस ने निरंतर जनसमस्याओं और विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जनता में पैठ बनाने की कोशिश की। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलिस हिरासत में अरुण की मौत के बाद सरकार पर हमलावर होने के साथ ही अरुण के स्वजन की आर्थिक सहायता कर और वाल्मीकि समाज के प्रत्याशी को एक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की घोषणा कर चुनावी दाव खेला। प्रियंका गांधी वाड्रा ने उप्र विधानसभा चुनाव में 40 फीसद सीटें महिलाओं को देने की घोषणा की है। प्रत्येक विधानसभा सीट पर आधा दर्जन से अधिक पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है। पार्टी अभी तक अपने लड़ाके तय नहीं कर सकी है। आगरा में पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती विधानसभा चुनाव में ढाई दशक से चले आ रहे सूखे को खत्म करने की है। आगरा में अंतिम बार कांग्रेस की टिकट पर खेरागढ़ विधानसभा सीट से मंडलेश्वर सिंह ने भाजपा के जगदीशचंद्र दीक्षित को नजदीकी मुकाबले में 1193 वाेटों से हराया था। इसके बाद पार्टी किसी सीट पर टक्कर में नहीं रही। उसके प्रत्याशी चौथे या उससे नीचे स्थान पर
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने बताया कि पार्टी ने बूथ व ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाकर अच्छी तैयारी की है। प्रत्याशियों के नाम लिफाफे में बंद हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने पर्यवेक्षक लगाए हैं। संगठन भी अपनी रिपोर्ट दे रहा है। हम मजबूती और दमदारी से चुनाव लड़ेंगे। एक-दो दिन में उन विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी, जहां पहले चरण में चुनाव होना है।