RGAन्यूज़
चुनावी शंखनाद के साथ ही सहालग की भी शुरुआत होने वाली है। 20 जनवरी से शुभ मुहुर्त शुरू हो जाएगा। इसी के साथ शादी-ब्याह गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएगा। 10 फरवरी काे अलीगढ़ में चुनाव है। उस दिन जबरदस्त सहालग है।
चुनावी शंखनाद के साथ ही सहालग की भी शुरुआत होने वाली है।
, अलीगढ़ । चुनावी शंखनाद के साथ ही सहालग की भी शुरुआत होने वाली है। 20 जनवरी से शुभ मुहुर्त शुरू हो जाएगा। इसी के साथ शादी-ब्याह, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएगा। 10 फरवरी काे अलीगढ़ में चुनाव है। उस दिन जबरदस्त सहालग है। ऐसे में चुनाव को देखते हुए तमाम लोग तिथियों को आगे बढ़ाने की भी सोच रहे हैं। इस बार अच्छी बात है अप्रैल से लेकर जून तक जबदस्त सहा
मकर संक्रांति से शुरू होंगे शुभ कार्य
मकर संक्रांति से शुभ कार्य शुरु हो जाते हैं। इस दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति का पूर्व 14 जनवरी को सुबह 7.15 बजे से प्रारंभ हो रही है। हालांकि, सहालग 20 जनवरी से प्रारंभ हो रही हैं। तथास्थु ज्योतिष संस्थान के प्रमुख आचार्य लवकुश शास्त्री ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार ठंड में सहालगें खूब हैं। पिछले साल जनवरी, फरवरी में एक भी सहालग नहीं थी। इस बार जनवरी में ही छह और फरवरी में आठ सहालग है। प्रत्येक तिथि पर 100 से 150 सहालगें हैं। इसलिए लोग कई महीनों से तैयारी में जुटे हुए थे। गेस्ट हाउस की बुकिंग करा ली थी। शादी के सामान आदि की खरीदारी भी शुरू हो गई थी। अब लोग चुनाव को देखते हुए असमंजस में हैं। उन्हें चिंता है कि चुनाव को देखते हुए कोई अधिक रोकटोक न हो। क्योंकि चुनाव को देखते हुए प्रशासन भी सख्ती क
इन तिथियों पर रखना होगा विशेष ख्याल
अलीगढ़ में 14 जनवरी से नामांकन शुरू हो जाएगा। 21 जनवरी को नामांकन की अंतिम तिथि है। 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 27 जनवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि। 10 फरवरी को मतदान। जिन परिवारों में विवाह हैं उन्हें इन तिथियों पर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।