बरेली में टिकट के लिए सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवार, जानिए, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं का हाल

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

UP Chunav 2022 महिला हित के नारे खूब सुनाई देने लगे। उनके मुद्दे हर राजनीतिक दल की वरीयता में शामिल हैं। मगर चुनाव मैदान में सीधे तौर पर उनकी भागीदारी कम ही है। भाजपा सपा बसपा और कांग्रेस से टिकट के लिए आए आवेदन यही स्थिति 

यूपी चुनाव 2022 : बरेली में टिकट के लिए सबसे ज्यादा महिला उम्मीदवार, जानिए, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं का हाल

बरेली, : महिला हित के नारे खूब सुनाई देने लगे। उनके मुद्दे हर राजनीतिक दल की वरीयता में शामिल हैं। मगर, चुनाव मैदान में सीधे तौर पर उनकी भागीदारी कम ही है। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस से टिकट के लिए किए गए आवेदन यही स्थिति दर्शाते हैं। कांग्रेस 40 प्रतिशत महिला प्रत्याशी उतारने का नारा दे रही लेकिन, मंडल में दावेदारों की संख्या इससे इतर हैं।

बरेली में सबसे ज्यादा महिला दावेदार

बरेली जिले में कांग्रेस से 82 आवेदन हुए हैं, इनमें 31 महिलाएं शामिल हैं। शहर सीट से चार, मीरगंज से दो, आंवला में तीन, कैंट में तीन, बिथरी चैनपुर से छह, फरीदपुर से पांच, बहेड़ी से तीन, नवाबगंज दो और भोजीपुरा से तीन महिलाओं से आवेदन किए हैं। भारतीय जनता पार्टी से टिकट के लिए शहर सीट से दो G महिलाओं ने आवेदन किया है। इसी तरह मीरगंज से दो महिला दावेदार हैं।

भोजीपुरा से तीन महिला दावेदारों ने आवेदन किया है। बिथरी चैनपुर में यह संख्या एक है। समाजवादी पार्टी से शहर सीट से किसी महिला ने आवेदन नहीं किया है। कैंट सीट से दो महिला नेताओं ने टिकट मांगा है। बिथरी चैनपुर और आंवला से भी एक-एक महिला नेता सपा के टिकट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। इनके अलावा किसी अन्य सीट से महिला दावेदारों के आवेदन नहीं हुए हैं। बसपा में भी यही स्थिति

शाहजहांपुर  13 महिलाएं मांग रहीं टिकट

शाहजहांपुर में भले ही अभी प्रत्याशी तय नहीं हैं, लेकिन कई विधानसभा सीटों से महिला उम्मीदवार दावेदारी ठोंक रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश शर्मा बताते हैं कि सभी छह सीटों के लिए रविवार पांच आवेदन महिलाओं के हैं। इसके अलावा पुवायां विधानसभा सीट पर तीन, जलालाबाद और मीरानपुर कटरा से एक-एक महिला दावेदार ने टिकट मांगा है।

समाजवाद पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां का कहना है कि 40 आवेदन मिल चुके हैं, इनमें तिलहर से दो व ददरौल से एक महिला नेता शामिल हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के अनुसार, अभी तक 15 आवेदन आ चुके हैं। पुवाया से तीन व जलादाबाद से दो महिलाओं ने दावेदारी की है। बसपा जिलाध्यक्ष जदुवीर गौतम का कहना है कि शहर, मीरानपुर कटरा, जलालाबाद, पुवायां से टिकट तय हैं, सिर्फ घोषणा होनी बाकी है। बाकी सीटों पर चार-छह लोगों का दावा है, उनसे बात की जा रही।

पीलीभीत में बेहद कम आवेदन

भाजपा पदाधिकारी बताते हैं कि शहर, बीसलपुर, पूरनपुर सीट से छह-छह और बरखेड़ा से सात प्रमुख आवेदन मिले हैं। इनमें शहर सीट से एक और पूरनपुर से तीन महिला दावेदार हैं। समाजवादी पार्टी से शहर सीट के लिए सबसे ज्यादा 25 आवेदन हुए हैं। इसके बाद बीसलपुर और पूरनपुर से 17-17 नेताओं ने टिकट के लिए दावा किया। बरखेड़ा में यह संख्या छह है। इनमें बीसलपुर से चार और पूरनपुर से एक महिला दावेदार का आवेदन हुआ है।

कांग्रेस से टिकट के लिए शहर से छह, बरखेड़ा से दो, बीसलपुर से चार और पूरनपुर से चार आवेदन हुए। इनमें बीसलपुर और पूरनपुर से एक-एक महिला आवेदक शामिल हैं। बसपा से शहर सीट के लिए पांच, बरखेड़ा के लिए पांच, पूरनपुर के लिए पांच दावेदारों के नाम पर विचार चल रहा। इनमें सिर्फ पूरनपुर सीट से एक महिला दावेदार का आवेदन हुआ है।

बदायूं में कांग्रेस और भाजपा में दावेदार

जिले की छह सीटों पर भाजपा से टिकट के लिए 52 दावेदार हैं। सहसवान से 12 ने आवेदन किया, जिनमें तीन महिलाएं हैं। बिल्सी से 16 ने आवेदन किया, इनमें छह महिलाएं है। बिसौली से नौ दावेदारों में दो महिला नेता शामिल हैं। अन्य सीटों पर किसी महिला ने टिकट नहीं मांगा है। समाजवादी पार्टी के कुल 42 दावेदार सामने आ चुके, इनमें कोई महिला नहीं हैं। बसपा ने चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जिनमें एक भी महिला नहीं है। कांग्रेस के पास 29 आवेदन आ चुके, जिनमें 12 महिलाएं शामिल हैं।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.