पूर्वी उत्तर प्रदेश के इन जिलों में अभी भी बारिश के आसार, जानें- अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

मौसम विभाग की ओर से अगले दो-तीन दिन तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ में सोमवार को सूरज और बादलों की लुकाछिपी के बीच तापमान में वृद्धि दर्ज 

लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ, । मौसम विभाग की ओर से अगले दो-तीन दिन तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ में सोमवार को सूरज और बादलों की लुकाछिपी के बीच तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, लखनऊ का एक्यूआइ 112 दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इटावा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान वाराणसी में 24.2 और चुर्क में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेशभर में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश भी होगी, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के साथ शुष्कता रहेगी। अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान वृद्धि हो सकती है। अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के मध्य रह सकता है।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.