![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/12_01_2022-imram_with_akhilesh_22375047_22376423.jpg)
RGAन्यूज़
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद और सहारनपुर देहात सीट के कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने बुधवार को लखनऊ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण कर
सपा में शामिल हुए इमरान और विधायक मसूद अख्तर।
सहारनपुर,। तीन दिन पूर्व सपा में जाने की घोषणा कर चुके कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद और सहारनपुर देहात सीट के कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर ने बुधवार को लखनऊ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इमरान मसूद ने कहा कि वह सहारनपुर में सपा को मजबूत करने की हर संभव कोशिश करेंगे। गत सोमवार को आवास पर हुई बैठक में इमरान ने कहा था कि प्रदेश के मौजूदा हालात में सपा ही भाजपा को हरा सकती है। इसीलिए उन्होंने सपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। औपचारिक रूप से सपा में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने दोनों को बधाई दी। इमरान मसूद स्व. काजी रशीद मसूद के भतीजे हैं
बदले सियासी समीकरण
कांग्रेस नेता इमरान मसूद, विधायक मसूद अख्तर के समाजवादी पार्टी व कांग्रेस विधायक नरेश सैनी के भाजपा में जाने से सहारनपुर जिले में कांग्रेस बेहद कमजोर हो गई है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के सियासी दिग्गज माने जाने वाले इमरान मसूद ने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को यहां पर बेहट और देहात विधानसभा सीट पर जीत दिलाई थी। यह हाल तब था जब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने केवल 6 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। इनमें से दो सीटें सहारनपुर की थी। अब इमरान मसूद के सपा में जाने से देहात विधानसभा के विधायक मसूद अख्तर इमरान के साथ सपा में चले गए तो अकेले पड़े नरेश सैनी ने भाजपा ज्वाइन कर ली। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका
कई चुनाव लड़े इमरान, हार ने नहीं छोड़ा पीछा
2007 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए तत्कालीन कैबिनेट मंत्री जगदीश राणा को हराकर विधायक बने इमरान मसूद उसके बाद कोई भी चुनाव नहीं जीत पाए हैं। 2012 विधानसभा चुनाव, 2014 लोकसभा चुनाव, 2017 विधानसभा चुनाव, 2019 लोकसभा चुनाव में सपा, रालोद और बसपा का गठबंधन होने के बाद भी इमरान को लगातार हार का सामना करना पड़ा
मायावती की सीट पर लड़कर विधायक बने थे मसूद
सहारनपुर देहात सीट से मायावती दो बार उत्तर प्रदेश की सीएम बनीं। यह यूपी की सबसे महत्वपूर्ण सीटों में शामिल है। साल 2012 से पहले सहारनपुर देहात सीट को हरोड़ा नाम से जाना जाता था। 2012 में इसका नाम बदल दिया गया। इसके बाद से यह आरक्षित कर दी गई। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन से प्रत्याशी मसूद अख्तर यहां से 87689 वोट पाकर जीते, वहीं, बसपा के जगपाल ङ्क्षसह ने 75365 वोटों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया था।