RGAन्यूज़
कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को चुनाव संबंधित समितियों समेत सभी पदों से हटा दिया है। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने आदेश जारी कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाया गया है
कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को चुनाव संबंधित समितियों समेत सभी पदों से हटा दिया है।
। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय को भाजपा के नेताओं से मुलाकात करना भारी पड़ गया। पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रदेश समन्वय समिति के अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। साथ ही इस मामले में आगे भी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को भेजे गए पत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से की थी मुलाकात
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बीती तीन जनवरी को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से उनके फ्लैट पर मुलाकात की थी। इस दौरान वहां भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि किशोर भाजपा में जा सकते हैं। हालांकि इस मुलाकात के कुछ देर बाद किशोर उपाध्याय ने एक बयान जारी कर कहा था कि उन्होंने उत्तराखंड के जन सरोकारों से जुड़े वनाधिकार आंदोलन के मुद्दे पर मुलाकात की थी। उन्होंने भाजपा में जाने की बात को अफवाह करार दिया था। दरअसल इससे पहले किशोर उपाध्याय ने राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से भी मुलाकात की थी। अब यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस नेतृत्व को यह नागवार गुजरा है। पार्टी ने इसे बेहद गंभीरता से
प्रदेश प्रभारी ने पत्र भेजकर दी कार्रवाई की जानकारी
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बुधवार को किशोर उपाध्याय को पत्र भेजकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी। पत्र में कहा गया कि प्रदेश के लोग भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना चाहते हैं। आम जन में सरकार के कुशासन के खिलाफ व्यापक गुस्सा है। इस मौके पर सभी का दायित्व है कि देवभूमि उत्तराखंड की सेवा के लिए कार्य करें। ऐसे मौके पर उनका भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों से नजदीकी बनाना उत्तराखंड के व्यक्तियों की लड़ाई को कमजोर करना है
चेतावनी देने के बाद भी जारी रखी पार्टी विरोधी गतिविधियां
प्रदेश प्रभारी ने यह भी कहा कि व्यक्तिगत रूप से कई बार चेतावनी देने के बावजूद उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियां जारी रखी हैं। पत्र में उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटाते हुए इसी मामले में उनके खिलाफ आगे कार्रवाई लंबित होने का जिक्र भी किया गया है। किशोर को प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्य के साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर गठित पार्टी की विभिन्न समितियों में बतौर सदस्य अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी।