![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/13_01_2022-sp_rld_22378910.jpg)
RGAन्यूज़
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन की पहली प्रत्याशी सूची भी जारी हो गई है। आगरा जिले की नौ विधानसभा में से पांच सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं। वहीं मथुरा में तीन प्रत्याशी रा
सपा रालोद की प्रथम सूची में आगरा मंडल में आठ सीटों पर प्रत्याशी तय हो गए हैं।
आगरा, । पहले चरण के नामांकन से पहले सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो गई है। जिले की नौ विधानसभा सीटों में से पांच सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। इनमें कुछ पुराने तो कुछ नये चेहरे शामिल हैं।
आगरा कैंट सीट सपा के खाते में हैं। यहां कुंवर सिंह वकील को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही बाह से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक व पार्टी जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले वह वर्ष 2007 में बसपा से विधायक रह चुके हैं। तीन सीटें रालोद के खाते में हैं। आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी और खेरागढ़। इसमें ग्रामीण से महेश कुमार जाटव, फतेहपुर सीकरी से ब्रजेश चाहर और खेरागढ़ से रौतान सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। ग्रामीण सीट पर रालोद की तरफ से पूर्व विधायक कालीचरन सुमन मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। वह बसपा के विधायक रह चुके हैं। कुछ महीने पहले ही वह रालोद में शामिल हुए थे। तभी से ग्रामीण सीट से उनको प्रत्याशी बनाए जाने की संभावना जताई जा रही थी। मगर, अंतिम समय में वह दावेदारी से पिछड़ गए। पार्टी ने उनके स्थान पर महेश कुमार जाटव को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, फतेहपुर सीकरी सीट पर कई बार प्रत्याशी रह चुके ब्रजेश चाहर पर पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। इस सीट से कई कद्दावर दावेदारों के नाम उछल रहे थे। दूसरे दलों से नाराज चल रहे कुछ दावेदारों के नाम भी इसमें शामिल थे लेकिन सभी अटकलों को दरकिनार करते हुए रालोद ने एक बार फिर ब्रजेश चाहर को मौका दिया है। अभी आगरा दक्षिण, उत्तर के साथ ही फतेहाबाद और एत्मादपुर सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई
मथुरा में रालोद ने तीन प्रत्याशी मैदान में उतारे, सपा में मंथन
सपा-रालोद गठबंधन में तीन सीटें रालोद के खाते में आई हैं। रालोद ने तीनों पर अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया। रालोद ने छाता से पूर्व विधायक तेजपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जबकि गोवर्धन से महाराजा ग्रुप के चेयरमैन प्रीतम सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। रालोद ने बलदेव सुरक्षित सीट से बबिता देवी को प्रत्याशी बनाया है। बबिता जिला आगरा से जिला पंचायत सदस्य हैं। मांट और मथुरा सीट पर अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है, माना जा रहा है कि ये दोनों सीटें सपा के खाते में जाएंगी।