![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/13_01_2022-pigeons_22378137.jpg)
RGAन्यूज़
आगरा में थाना छत्ता के जीवनी मंडी इलाके की घटना। जूतों के फीते बनाने का काम करने वाले व्यापारी के साथ हुई घटना। महंगी प्रजाति के कबूतरों को पाल रखा था व्यापारी ने। छत पर बनवा रखा था बड़ा पिंजरा। अभी तक रिपोर्ट नहीं कराई गई
आगरा में दो मंजिला मकान की छत से चोर दो लाख रुपये कीमत के कबूतर चुरा ले गए।
आगरा, । अभी तक चोर लोगों से घरों के नकदी-जेवरात एवं अन्य कीमती सामान चोरी करते थे। मगर, आगरा में चोरों ने अलग तरह की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वह आगरा के छत्ता थाने के जीवनी मंडी में एक मकान की दूसरी मंजिल से 72 कबूतरों को चोरी कर ले गए। शातिर चोर छत पर रखे पिंजरे को तोड़कर कबूतरों को उडा ले
जीवनी मंडी की कृष्णा कालोनी में रहने वाले व्यापारी का जूतों का फीता बनाने का कारखाना है। उन्हें कबूतरबाजी का भी शौक है। व्यापारी अपने मकान की दूसरी मंजिल की छत पर कबूतरों को पालने के लिए बड़ा सा पिंजरा बना रखा है। जिसमें महंगी प्रजाति के 72 कबूतर पाले हुए थे। इन कबूतरों को वह रोज शाम को
घनी आबादी वाले इलाके में उनके कबूतरों की परवाज प्रसिद्ध है। जो बिना थके कई घंटे तक आसमान में उड़ सकते हैं। व्यापारी बुधवार काे कबूतरों को उड़ाने के लिए छत पर गए थे। वहां पर पिंजरा खुला हुआ मिला, सारे कबूतर गायब थे। जिससे आशंका है कि चोर आसपास के किसी मकान की छत से वहां तक पहुंचे होंगे। मगर, कबूतरों को वह उड़ाकर ले गए या किसी बोरे में भरकर इसका पता नहीं लग सका।
व्यापारी ने आसपास कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। कबूतरों के मालिक ने फिलहाल थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं अपने तरह की अनोखी चोरी से कालोनी के लोग भी हैरान हैं। कालोनी के लोगों का कहना है कि करीब छह महीने से इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कई बार रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
न्यू आगरा से भी दस दिन पहले इसी अंदाज में चाेरी हुए थे कबूतर
कबूतरों की चोरी की यह दूसरी घटना है। इससे दस दिन पहले न्यू आगरा इलाके में भी एक मकान की छत से करीब एक लाख रुपये के कबूतर चोरी हो चुके हैं। उक्त चोर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी आए थे। जो पिंजरे को खोलने के बाद उसके दरवाजे पर बोरी लगा सारे कबूतरों को उसमें भरकर ले गए।