आगरा से सपा दावेदार, अदला-बदली से बढ़ रही बेचैनी

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

डा. धर्मपाल सिंह की कुछ महीने पहले ही सपा में वापसी हुई थी। उन्हें एत्मादपुर सीट पर प्रबल दावेदार माना जा रहा था। मगर ऐन वक्त पर उन्होंने पाला बदलकर न सिर्फ अपने समर्थकों को चौंका दिया बल्कि सपा पदाधिकारी भी हतप्रभ र

प्रदेश में चल रहे दल-बदल के बीच आगरा में सपा से दावेदारों की बेचैनी बढ़ गई है।

आगरा, । पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए 14 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसको देखते हुए समाजवादी पार्टी के खेमे में हलचल तेज हो गई है। दावेदारों को सूची आने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि पार्टी एक-दो दिन में प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। इधर, डा. धर्मपाल सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी में बेचैनी बढ़ गई है। कुछ लोगों के सपा में भी शामिल होने की चर्चाएं हैं।

धर्मपाल सिंह की कुछ महीने पहले ही सपा में वापसी हुई थी। उन्हें एत्मादपुर सीट पर प्रबल दावेदार माना जा रहा था। मगर, ऐन वक्त पर उन्होंने पाला बदलकर न सिर्फ अपने समर्थकों को चौंका दिया बल्कि सपा पदाधिकारी भी हतप्रभ रह गए। इंटरनेट मीडिया पर जैसे ही डा. धर्मपाल सिंह की भाजपा में शामिल होने की तस्वीर वायरल हुई सपाइयों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कुछ पदाधकारियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर कुछ बड़े चेहरे जल्द ही पार्टी में शामिल होंगे। तभी प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। एक-दो में इस पर निर्णय होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, विभिन्न विधानसभा सीटों पर ताल ठोंक रहे दावेदार भी सूची के इंतजार में घर बैठ गए हैं। उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण पर ब्रेक लगा दिए हैं। जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा का कहना है कि डा. धर्मपाल सिंह पार्टी की ओर से प्रत्याशी घोषित नहीं थे। उनके भाजपा में जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पार्टी की ओर से उनसे मजबूत प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी होगी

इंटरनेट मीडिया पर और सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी महानगर इकाई की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कार्यकर्ताओं को इंटरनेट मीडिया पर और सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा है। इसके माध्यम से वह पार्टी की नीतियों और सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में भी लोगों को अवगत कराएं।महानगर अध्यक्ष ने विधानसभा क्षेत्र, वार्ड व बूथ अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर तो सक्रिय है ही लेकिन अब वक्त इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय होने का है। कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर सक्रियता बढ़ा देनी चाहिए। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने जनता से जो वादे किए हैं, उसे इंटरनेट मीडिया के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, उस वह खरी नहीं उतरी

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.