![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/13_01_2022-makar_sankranti_22377270.jpg)
RGAन्यूज़
Makar Sankranti 2022 इस वर्ष संक्रांति का पुण्य काल दोपहर 02.43 बजे से शाम 06.04 बजे तक है। मकर संक्रांति पर स्नान और दान जैसे कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन किए गए दान का फल बाकी दिनों की तुलना में कई गुना अधिक होता
संक्रांति का पुण्य काल दोपहर 02.43 बजे से शाम 06.0
आगरा। दान का पर्व मकर संक्रांति कल है। है। पतंग उत्सव, खिचड़ी उत्सव के नाम से इस दिन को मनाया जाता ही है। इसके साथ ही इस दिन खिचड़ी उत्सव के नाम से भी लोग मनाते हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ शाेनू मेहरोत्रा के अनुसार मकर संक्रांति हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। पौष मास में इस दिन सूर्य उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करता है। इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी।
इस वर्ष संक्रांति का पुण्य काल दोपहर 02.43 बजे से शाम 06.04 बजे तक है। मकर संक्रांति पर स्नान और दान जैसे कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है। यह त्योहार अलग-अलग शहरों में अलग नामों से मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए दान का फल बाकी दिनों की तुलना में कई गुना अधिक होता है। वह जातकों को शनि और राहु की पीड़ा से भी मुक्ति मिलती है।
इन चीजों के दान से मिलता है शु
खिचड़ी
गोरखनाथ द्वारा शुरू की गइ खिचड़ी की परंपरााआज भी जारी है। खिलजी से नागा साधुओं के युद्ध के समय शुरू की गइ परंपरा के पीछे त्वरित उर्जा का संग्रहित करना था। मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान करना शुभ होता है। वहीं इस दिन खिचड़ी खाना भी शुभ माना गया है।
गुड
इस दिन गुड़ दान करना शुभ है। मान्यता है कि इसके दान से सूर्यदेव प्रसन्न होते
तेल
मकर संक्रांति के दिन तेल का दान करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि तेल दान से शनि देव की कृपा मिलती है।
तिल
इस दिन तिल का दान करना चाहिए। इससे शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है।
घी
मकर संक्रांति पर घी का दान करने से करियर में तरक्की होती है।
अनाज
इस दिन पांच तरह के अनाज दान करना चाहिए। इससे सभी मनोकामना पूरी होती
कंबल
मकर संक्रांति के दिन काले कंबल दान करना चाहिए। इससे शनि और राहु के दोष से मुक्ति मिलती है।