![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/13_01_2022-congress_priyanka_22377759.jpg)
RGAन्यूज़
UP Vidhansabha Election 2022 प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा घोषित आठ उम्मीदवारों में रामपुर खास की निवर्तमान कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना और इलाहाबाद शहर उत्तरी के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के अलावा बाकी नाम लोगों के लिए
कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को मंडल के आठ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए।
प्रयागराज,। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को मंडल के आठ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए। इनमें प्रतापगढ़ जनपद के रामपुर खास सीट से आराधना मिश्रा मोना, बाबागंज से बीना रानी और प्रतापगढ़ सीट से नीरज त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा कौशाम्बी के मंझनपुर सीट से अरुण कुमार विद्यार्थी भी कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि, प्रयागराज के फाफामऊ सीट से महिला प्रत्याशी दुर्गेश पांडेय, शहर उत्तरी से अनुग्रह नारायण सिंह, शहर दक्षिणी से अल्पना निषाद और बारा विधानसभा सीट से महिला प्रत्याशी मंजू संत को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इन आठ नाम में रामपुर खास की निवर्तमान कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना और इलाहाबाद शहर उत्तरी के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के अलावा बाकी नाम लोगों के लिए नए हैं।
प्रियंका के प्रयागराज दौरे में उनके साथ रहीं अल्पना निषाद
प्रियंका वाड्रा गांधी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में 125 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जिनमें 50 टिकट महिलाओं को दिए गए हैं। दारागंज निवासी नगर निगम की पार्षद अल्पना निषाद पिछले साल प्रियंका वाड्रा के प्रयागराज के घूरपुर के बसवार में निषाद बस्ती के दौरे के वक्त उनके साथ रही थीं। तब प्रियंका ने अल्पना निषाद को निषाद महिलाओं से बातचीत के दौरान साथ रखा था। प्रियंका बसवार में नाविकों की नावों को पुलिस द्वारा तोड़ने के विरोध में पहुंची थीं। तब यह मामला बेहद तूल पकड़ गया था। तब निषाद समाज को साधने के लिए कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियों ने भी सत्ताधारी दल भाजपा के खिलाफ बयान जारी किए थे।