कानपुर की पांच सीटों पर कांग्रेस ने इनपर जताया भरोसा, यहां जानिए सभी का पूरा प्रोफाइल

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को 125 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। कानपुर की बिल्हौर कैंट किदवई नगर आर्यनगर और महाराजपुर विधानसभा सीट के लिए भी कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। यहां हम उन सभी प्रत्याशियों की जानकारी दे रहे

कानपुर के इन चेहरों को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है।

कानपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को 125 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। सूची में 40 फीसद टिकट महिलाओं को दिया गया है जिसमें बिल्हौर की सुरक्षित सीट भी शामिल है। इसके साथ ही कैंट, किदवई नगर, आर्यनगर और महाराजपुर विधानसभा सीट के लिए भी कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। टिकट की घोषणा के साथ ही प्रत्याशी भी सक्रिय हो गए। वार्ड अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।ll

कांग्रेस ने कानपुर की पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। आर्यनगर से व्यापारी नेता और पूर्व केंद्रीय काेयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल को टिकट दिया गया है।प्रमोद वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी आर्यनगर से प्रत्याशी थे लेकिन कांग्रेस सपा गठबंधन के चलते अंतिम समय में चुनाव नहीं लड़े थे।पार्टी ने इसकी भरपाई करते हुए उन्हें पुन: चुनाव लड़ने का मौका दिया है।कैंट विधानसभा से सिटिंग विधायक सोहिल अख्तर अंसारी और किदवई नगर से पूर्व विधायक अजय कपूर को टिकट दिया गया है।इन दोनों सीटों पर तस्वीर पहले से ही साफ थी लिहाजा किसी मजबूत दावेदार ने यहां से टिकट ही नहीं मांगी थी।पार्टी ने महाराजपुर विधानसभा से युवा चेहरा उतारा है।युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बुंदेलखंड जोन कनिष्क पाडेंय को टिकट दिया गया है।कनिष्क लंबे समय से महाराजपुर में सक्रिय हैं।इन्हें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का करीबी माना जाता है।पार्टी ने बिल्हौर सुरक्षित सीट से नगर ग्रामीण की पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषारानी कोरी को टिकट दिया है।प्रियंका वाड्रा के महिलाओं को 40 फीसद सीट देने की घोषणा के बाद बिल्हौर से इनको टिकट मिलना तय माना जा रहा 

बिल्हौर में 65 साल बाद कांग्रेस का महिला कार्ड 

कांग्रेस के लिए बंजर हो चुकी बिल्हौर विधानसभा में 65 साल बाद जनाधार को उपजाऊ बनाने के लिए कांग्रेस ने ऊषा रानी कोरी के रूप में महिला कार्ड खेला है।1957 के चुनाव में बिल्हौर से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी बृज रानी देवी विधायक चुनी गई थीं।उसके बाद वर्ष 1962 में मुरलीधर कुरील और वर्ष 1985 में हनुमान प्रसाद यहां से कांग्रेस के विधायक चुने गए।इसके बाद कांग्रेस यहां से फिर चुनाव नहीं जीत सकी। एक बार फिर कांग्रेस यहां से महिला को मैदान में उतारकर बिल्हौर की धरती पर फिर से पंजा जमाने को उत्साहित है। 

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.