RGAन्यूज़
चौधरी अमर सिंह ने कहा वह भाजपा सरकार की गलत नीतियों से परेशान थे और घुटन महसूस कर रहे थे। शासन-प्रशासन से भी उन्हें उपेक्षित किया जाता रहा है। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। धान क्रय केंद्रों पर किसानों को उचित मूल्य भी नहीं मिल
अमर सिंह उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले की 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं।
लखनऊ, । उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी अपना दल-एस से शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह ने गुरुवार की शाम पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात करने के बाद यह निर्णय लिया। शुक्रवार को वह अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। चौधरी अमर सिंह के बागी तेवर को देखकर काफी पहले से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि सपा में जा सकते हैं।
पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने दैनिक जागरण को बताया कि वह भाजपा सरकार की गलत नीतियों से परेशान थे और घुटन महसूस कर रहे थे। शासन-प्रशासन से भी उन्हें उपेक्षित किया जाता रहा है। किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। धान क्रय केंद्रों पर किसानों को उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा था। महंगाई और बेरोजगारी के चलते जनता त्रस्त हो चुकी है। जनता से पूछकर उन्होंने यह निर्णय लिया है।
अपना दल के विधायक चौधरी अमर सिंह ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि अभी और लोग पार्टी छोड़कर हमारे साथ आएंगे। चौधरी अमर सिंह सपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, "मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है। कहा, आज अखिलेश यादव से मुलाकात की और उनके साथ जुड़ूंगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार झूठी है। यहां कोई विकास नहीं हुआ है। जल्द ही और लोग हमारे साथ जुड़ेंगे।' अमर सिंह उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले की 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं। वह उत्तर प्रदेश के शोहरतगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।