मकर संक्रांति 2022: जानिए कैसे त्रिग्रही योग में मकर संक्रांति बरसाएगी अनंत सुख-समृद्धि

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

Makar Sankranti 2022 एक माह से चल रहा खरमास अब मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। इस दिन त्रिग्रही योग के साथ कई शुभ योगों का समागम रहेगा। किस तरह से करना होगा दान-पुष्य क्या रहेगा शुभ मुहूर्त बता रहें हैं ज्योतिषा

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर बना त्रिग्राही संयोग रहेगा फलदायी।

बुलंदशहर,  Makar Sankranti 2022  14 जनवरी को भगवान सूर्य मध्यान्ह 2:28 बजे धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन त्रिग्रही योग के साथ कई शुभ योगों का समागम रहेगा। अनंत सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। क्योंकि इस दिन मकर राशि में ही सूर्य, बुध और शनि एक साथ रहेंगे जिस कारण बुधादित्य योग और पिता पुत्र का मिलन का संयोग अत्यंत मंगलकारी भी रहेगा साथ ही एवं पुण्य दायक रहेगा। इसी के साथ एक माह से चल रहा खरमास समाप्त हो जाएगा। ठहरे हुए मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे।

सूर्य, बुध और शनि के एक साथ होने से बनेगा बुधादित्य योग

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के अनुसार सूर्य के राशि परिवर्तन काल को ही संक्रांति काल कहा जाता है। चूंकि संक्रांति मध्यान्ह काल में लग रही है। इसलिए यह पर्व 14 जनवरी को ही मनाया जाएगा। इस दिन मकर राशि में ही सूर्य- बुध और शनि एक साथ रहेंगे जिस कारण बुधादित्य योग का निर्माण होगा। पिता और पुत्र यानी सूर्य एवं शनि का मिलन भी इस दिन होगा। इसलिए त्रिग्रही संयोग बनेगा, जो अत्यंत मंगलकारी के साथ पुण्य दायक 

दान-पुण्य करने का मिलेगा फल

शुक्रवार को संक्रांति का महा पुण्य काल प्रातः 8:00 बजे के बाद पूरे दिन रहेगा। मध्यान्ह 1:33 तक शुक्ल योग व्याप्त रहेगा। जबकि इसके उपरांत ब्रह्म योग लग जाएगा। यह दोनों योग बेहद शुभ फल देने वाले माने जाते हैं। मध्यान्ह 2:28 बजे धनु राशि से निकलकर मकर राशि में सूर्य प्रवेश कर जाएंगे। इसलिए इस बार का मकर संक्राति पर्व अत्यंत मंगलकारी हो गया है। इन सभी मंगलकारी योगों के समागम से इस दिन की गई पूजा-पाठ, दान-पुण्य अनंत सुख समृद्धि कारक होंगे।

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.