

RGAन्यूज़
UP Chunav 2022नोमान मसूद रालोद छोड़ कर बसपा में चले गए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें गंगोह से बसपा का प्रत्याशी घोषित किया है। नोमान के बसपाई होते ही गंगोह सीट के समीकरण भी बदल गए हैं। नोमान इमरान मसूद के भाई व काजी रशीद मसूद के भतीजे हैं
UP Chunav 2022:बसपा सुप्रीमो मायावती ने नोमान मसूद को गंगोह से बसपा का प्रत्याशी घोषित किया।
सहारनपुर,। काजी नोमान मसूद रालोद छोड़ कर बसपा में चले गए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें गंगोह से बसपा का प्रत्याशी घोषित किया है। नोमान के बसपाई होते ही गंगोह सीट के समीकरण भी बदल गए हैं। नोमान मसूद इमरान मसूद के भाई व काजी रशीद मसूद के भतीजे हैं। इमरान मसूद कांग्रेस छोड़कर सपा में जा चुके हैं।
कांग्रेस के बाद रालोद व उसके बाद बसपा में जाने के बाद नोमान मसूद ने फिलहाल सारे समीकरण पलट दिए हैं। नोमान ने बुधवार की रात बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से मुलाकात की और उसके बाद विधिवत बसपा में शामिल हो गए। इसके बाद गंगोह सीट से उनका टिकट भी पक्का कर दिया गया। इससे पहले उन्होने रालोद से टिकट मांगा था, लेकिन सपा से गठबंधन के बाद उन्हे टिकट देने के बजाए पलड़ा सपा के पक्ष में झुकता दिखाई दिया तो नोमान ने रालोद छोड़ कर बसपा में आस्था जता दी
नोमान मसूद दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
वर्ष 2017 में कांग्रेस के टिकट पर वह मैदान में उतरे थे, उस समय वर्तमान सांसद व उस समय विधायक रहे प्रदीप चौधरी ने उन्हें करीब 38 हजार वोटों के अंतर से हरा दिया था। वर्ष 2019 में हुए उपचुनाव में उन्हें भाजपा के ही कीरत सिंह ने पांच हजार वोटों से हराया था। नोमान एक बार फिर मैदान में उतरे हैं।