विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने रखा इन बातों का ध्यान, साधे ये तीन निशाने

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

UP Assembly Election 2022 कांग्रेस ने अनुभव युवा शक्ति के साथ जातिगत समीकरणों का भी रखा ध्यान। आगरा की नौ में से सात सीटों पर घोषित किए पार्टी ने प्रत्याशी। भाजपा व सपा से पहले घोषित किए प्रत्याशी बसपा घोषित कर चुकी है प्र

आगरा की नौ में से सात सीटों पर घोषित किए कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी।

आगरा। कांग्रेस ने उप्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर दी। पार्टी ने अपने वादे के अनुरूप आधी आबादी को टिकट दिए हैं। अनुभव के साथ युवा शक्ति काे भी साधा है। टिकट वितरण में जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है। कांग्रेस ने भाजपा व सपा से पहले प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जबकि बसपा विधानसभा प्रभारी घोषित कर चुकी

कांग्रेस ने बाह विधानसभा सीट से पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित को चुनाव मैदान में उतारा है। टोरंट पावर वीडियो प्रकरण में पार्टी ने वर्ष 2020 में उनसे इस्तीफा ले लिया था। वह तीन बार वर्ष 2010, 2015, 2021 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन किस्मत ने कभी उनका साथ नहीं दिया। बाह में वह निरंतर सक्रिय थीं और ब्राह्मण चेहरे के रूप में पार्टी ने उन पर दाव खेलकर जिले में ब्राह्मणों को साधा है। एत्मादपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने धरैरा की प्रधान शिवानी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है। वह किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ी हैं, लेकिन उनका परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है। वर्तमान में वो बीए तृतीय वर्ष में अध्ययनरत हैं। बघेल वोटों को साधने के लिए कांग्रेस ने युवा चेहरे पर दाव खेला है। आगरा ग्रामीण सीट पर कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार उपेंद्र सिंह पर दाव खेला है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह वर्ष 2012 व 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमा चुके हैं। दोनों बार वह तीसरे स्थान पर रहे थे। पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे हैं और उन्हें राज बब्बर व पीएल पूनिया का करीबी माना जाता है। सुरक्षित सीट से उन्हें उपयुक्त दावेदार बताया 

आगरा उत्तर सीट से पार्टी ने विनोद बंसल को प्रत्याशी बनाया है। बंसल कांग्रेस के पश्चिमी उप्र व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में कांग्रेस के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ा था। स्कूल संचालक बंसल कई खेल संगठनों से जुड़े हुए हैं। जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर वह निरंतर आंदोलनरत रहे। उत्तर में वैश्य वोट अधिक होने से पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाकर जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश है। आगरा दक्षिण से पार्टी ने युवा अनुज शर्मा को टिकट दी है। अनुज वर्ष 2012 से 2017 तक पार्षद रहे हैं। वह युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रह चुके हैं। आगरा व फतेहपुर सीकरी लोकसभा के प्रभारी रह चुके हैं। अनुज वर्तमान में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। टोरंट के खिलाफ आंदोलन में प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनके पिता अशोक शर्मा भी पार्षद रहे हैं। उनके दादा दुर्गाप्रसाद शर्मा स्वतंत्रता सेनानी थे। पार्टी ने युवा व ब्राह्मण चेहरे के रूप में अनुज पर दाव खेला

फतेहाबाद सीट से कांग्रेस ने होतम सिंह निषाद को प्रत्याशी बनाया है। फतेहाबाद में निषाद वोट अधिक होने से पार्टी ने उन पर दाव खेला है। वर्ष 2021 में जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में होतम सिंह ने किस्मत आजमाई थी, लेकिन सफल नहीं हो सके थे। वर्तमान में होतम सिंह जिला कांग्रेस में सचिव हैं। खेरागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस ने रामनाथ सिकरवार को प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 1986 में उन्होंने सेना में ज्वाइन की थी। 2004 में सेना से सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2006 में लक्ष्मण सेना बनाई। बिजली विभाग, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों में व्याप्त विसंगतियों को लेकर कई बार आंदोलन किया। जेल भी गए। वर्तमान में कांग्रेस के सक्रिय सदस्य हैं। पार्टी ने खेरागढ़ में ठाकुर वोट अधिक होने से उन्हें प्रत्याशी बनाने का निर्णय

आगरा छावनी व फतेहपुर सीकरी की नहीं हुई घोषणा

 

कांग्रेस ने आगरा की नौ में से सात विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। आगरा छावनी और फतेहपुर सीकरी विधानसभा पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। आगरा छावनी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं करने को प्रियंका गांधी वाड्रा की वाल्मीकि समाज के प्रत्याशी को टिकट देने की घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है

News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.