मकर संक्रांति पर मंत्री नंदी ने उड़ाई पतंग और कहा- ऐसे ही काटूंगा विरोधियों के पेंच

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

मंत्री नेअंकित जैन के घर की छत पर जाकर पतंग उड़ाई। उनकी पहली पंतग का पेंच कट गया लेकिन फिर उन्होंने दो पतंगों के पेंच काटा और वहां मौजूद समर्थकों से इशारों में कहा कि अबकी विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह विरोधियों की पेंच कटने वाली

कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय निवासी अंकित जैन के घर की छत पर जाकर पतंग उड़ाई।

प्रयागराज,  मकर संक्रांति के अवसर पर  कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने शुक्रवार को शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के दरियाबाद, कल्याणी देवी इलाके का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। इसी दौरान मंत्री ने स्थानीय निवासी अंकित जैन के घर की छत पर जाकर पतंग भी उड़ाई। उनकी पहली पंतग का पेंच कट गया लेकिन फिर उन्होंने दो पतंगों के पेंच काटा और वहां मौजूद अपने समर्थकों से इशारों में कहा कि अबकी विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह विरोधियों की पेंच कटने वा

मंत्री उड़ाते रहे पतंग और लोगों ने बढ़ाया उत्सा

मंत्री की पतंगबाजी पर लोग ताली बजाकर उत्साह बढ़ाते रहे। नंदी ने देर तक पंतग उड़ाने का लुत्फ उठाया औऱ सलाह दी कि पतंग में कभी चाइनीज या धारदार मंझा नहीं प्रयोग करें क्योंकि इससे लोगों के घायल होने का खतरा रहता है।  उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने का महापर्व है। गंगासागर में इस मौके पर महास्नान होता है। सनातन संस्कृति में इस पर्व का बहुत महत्व है। इसके बाद वह पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के घर भी गए और उनका हाल जाना। इस मौके पर सुनील नारायण टंडन, विनोद कुमार गुप्ता, तरुण कुमार गुप्ता, अंकित जैन, विशाल कुमार, कमल कुमार, भानु प्रताप आदि मौजूद 

भाजपा पदाधिकारी के पिता के निधन पर जताया शोक

प्रयागराज : भाजपा विधि प्रकोष्ठ महानगर संयोजक जयवर्धन त्रिपाठी के पिता कृष्ण चंद्र त्रिपाठी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दारागंज घाट पर हुआ। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे हर्षवर्धन त्रिपाठी ने दी। उनके पार्थिव शरीर पर मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दाैरान मनीष शुक्ला, स्वामी आनंद स्वरूप, गणेश केशरवानी, अरविन्द सिंह, देवेंद्र नाथ मिश्र, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे और शोक संवेदना जताई।

News Category: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.