![Praveen Upadhayay's picture Praveen Upadhayay's picture](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/styles/thumbnail/public/pictures/picture-4-1546617863.jpg?itok=SmNXTJXo)
![](https://bareilly.rganews.com/sites/bareilly.rganews.com/files/news/14_01_2022-drownnewrp_20630973_22381903.jpg)
RGAन्यूज़
शुक्रवार को दिन में यह युवक एक युवती के साथ नए यमुना पुल पर पहुंचा। काफी देर तक दोनों यहां बातचीत करते रहे और फिर वह युवती पर चिल्लाते हुए यमुना में कूद गया। यह देखकर राहगीर शोर मचाने लगे। इसी बीच युवती वहां से निकल ग
जल पुलिस और नाविकों ने फौरन नदी में छलांग लगाकर डूब रहे यु
प्रयागराज,। नए यमुना पुल पर शुक्रवार को दिन में बातचीत कर रहे युवक-युवती में विवाद हो गया। बातचीत इतनी बढ़ी कि युवक यमुना नदी में कूद गया। यह देखकर युवती वहां से निकल गई। पुल से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो नीचे नदी में कांबिंग कर रहे जल पुलिस के जवानों ने नदी में छलांग लगा दी। नाविक भी कूद पड़े और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में कीडगंज थाने की पुलिस ने पूछताछ कर उसे उसके घरवालों को सौंप दिया
कुछ देर तक कहासुनी के बाद कूदा नए पुल से
सोरांव थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक शहर में किराए पर कमरा लेकर रहता है। वह बीएससी का छात्र है। शुक्रवार को दिन में वह एक युवती के साथ नए यमुना पुल पर पहुंचा। काफी देर तक दोनों यहां बातचीत करते रहे और फिर अचानक वह युवती पर चिल्लाते हुए यमुना नदी में कूद गया। यह देखकर राहगीर रुक गए और शोर मचाने लगे। इसी बीच युवती वहां से निकल गई। सरस्वती घाट के पास नदी में कांबिंग कर रहे जल पुलिस के जवानों ने आवाज सुनी तो नदी में कूद गए। वहीं मौजूद नाविकों ने भी नदी में छलांग लगाते हुए कुछ ही देर में युवक को बाहर निकाल लिया। वह सुरक्षित था। इस बारे में सूचना पाकर कीडगंज पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने ले आई।
दूसरे से फोन पर बतियाने से था नाराज
एसओ मनोज यादव का कहना है कि पूछताछ में उसने बताया कि युवती उसकी प्रेमिका है। इधर कुछ दिनों से वह एक युवक से फोन पर बातचीत करती है। इसे लेकर उसे कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं मान रही थी। शुक्रवार को दिन में उसे समझाने के लिए पुल पर बुलाया था, लेकिन वह विवाद करने लगी, जिस पर आक्रोशित होकर वह जान देने के लिए नदी में कूद गया था।