मनोरंजन 2022 कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने जिन नए चेहरों पर दांव लगाया है। वह सभी किसी न किसी तौर पर राजनीति में दखल रखते है।कांग्रेस ने शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा से रजनीश गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

 कांग्रेस के इन नए चेहरों के पास है राजनीतिक अनुभव, जिन पर लगाया प्रियंका गांधी ने दॉंवकांग्रेस के इन नए चेहरों के पास है राजनीतिक अनुभव, जिन पर लगाया प्रियंका गांधी ने दॉंव

बरेली, जेएनएन। UP Election 2022 : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने जिन नए चेहरों पर दांव लगाया है। वह सभी किसी न किसी तौर पर राजनीति में दखल रखते है।कांग्रेस ने शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा से रजनीश गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। जिनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है। वहीं जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमारी के पास भी राजनीतिक अनुभव है। इसके अलावा तनवीर सफदर के पास राजनीतिक माहौल है ।वहीं जलालाबाद की गुरमीत कौर भी नया चेहरा है। गुरमीत कौर पिछले 11 सालों से कांग्रेस की सेवा कर रही

रजनीश के पास है लंबा अनुभ

तिलहर विधानसभा से प्रत्याशी बनाए गए रजनीश गुप्ता ने 1995 में नगर पालिका सदस्य का पहला चुनाव लड़ा था। 1998 में वह नगर पालिका के उपाध्यक्ष बने। इसके बाद युवक कांग्रेस व कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे। दो वर्ष पूर्व उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया। तिलहर विधानसभा क्षेत्र के उनका पैतृक गांव है। इसलिए वहां से उन्होंने चुनाव लड़ने की तैयारी की है। गत चुनाव में भी उन्होंने दावा किया था, लेकिन टिकट नहीं मि

पुवायां : क्षेत्र के गांव तितुरा निवासी अनुज कुमारी 2015-16 में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ीं, लेकिन 80 मतों से हार गई। 2020-21 में कांग्रेस पार्टी के समर्थन में पुवायां द्वितीय वार्ड संख्या आठ से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीती थीं। उन्हें 1100 मतों से जीत मिली थी। अनुज के पति संजीव कुमार पासी कांग्रेस के पूर्व ब्लाक उपाध्यक्ष हैं। नाहिल पशु चिकित्सालय में पशु मित्र के पद पर तैनात हैं। टिकट घोषित होने के बाद राजीव चौक पर अनुज ने पार्टी नेताओं के साथ माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला महासचिव सत्येंद्र त्रिवेदी, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, अनुरोध मिश्रा, अनूप वर्मा, आशीष तिवारी आदि मौजू

एक साल पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल

रोजा : क्षेत्र के जिन्दीनगर निवासी तनवीर सफदर ने एक वर्ष पहले कांग्रेस की सदस्यता ली थी। इससे पूर्व वह बहुजन समाज पार्टी में मंडल अध्यक्ष के पद पर थे। तनवीर के परिवार का माहौल राजनीतिक रहा है। उनके पिता सफदर अली गांव के प्रधान हैं।

11 साल से कर रहीं कांग्रेस की 

जलालाबाद : जलालाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गुरमीत कौर नया चेहरा होंगी। उनके पति जसनपाल सिंह उर्फ राजा भैया उप्र कांग्रेस कमेटी में सदस्य हैं।कलान तहसील के पटना देवकली में रहने वाले जसनपाल सिंह कृषि कार्य करते हैं। जसनपाल व गुरमीत ने 11 साल पहले कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। दोनों मूलतः चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। जसनपाल ने सन 2012 में कांग्रेस से आंवला से टिकट से मांगा था। दूसरी बार 2017 में बदायूं की बिल्सी सीट से आवेदन किया। इस बार पार्टी ने उनकी पत्नी गुरमीत को जलालाबाद से टिकट दिया है। 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.