यूपी विधानसभा चुनाव 2022ः बसपा ने सुलतानपुर की इसौली विधानसभा से यश भद्र सिंह मोनू को बनाया प्रत्याशी

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

इसौली विधानसभा सीट से यशभद्र सिंह माेनू को बसपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। यह जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष दीपक भारती ने दी। मोनू हाल ही में बसपा में शामिल हुए थे। इस सीट से माेनू दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन जीत हासिल नहीं कर 

2017 के विधानसभा चुनाव में मोनू ने राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

 इसौली विधानसभा सीट से यशभद्र सिंह माेनू को बसपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। यह जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष दीपक भारती ने दी। मोनू हाल ही में बसपा में शामिल हुए थे। इस सीट से माेनू दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। 2017 के विधानसभा चुनाव में मोनू ने राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव 

सपा के अबरार अहमद ने 51 हजार 583 वोट पाकर बीजेपी के ओम प्रकाश पांडेय को चार हजार 241 वोटों के अंतर से हराया था। माेनू 43 हजार 26 वोट पाकर तीसरे नंबर पर थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में माेनू पीस पार्टी से चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव में भी सपा के अबरार अहमद ने 48 हजार 813 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी। मोनू दूसरे स्थान पर थे। 

 

मोनू के भाई सोनू मेनका गांधी के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव: मोनू सिंह के भाई सोनू सिंह भाजपा नेता मेनका गांधी के विरुद्ध लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। 2019 में हुए चुनाव में उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर कांटे की टक्कर दी थी। हालांकि, करीब 12 हजार मतों के अंतर से वे पराजित हुए थे। इस बार विधानसभा चुनाव में सुलतानपुर सीट से सोनू की दावेदारी होने की सुगबुगाहट है, लेकिन अबतक घोषणा नहीं हुई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि दोनों भाई विधानसभा चुनाव एक ही दल से लड़ेंगे या फिर दल अलग-अलग होंगे। इनके करीबी जल्द ही तस्वीर साफ होने की बात कह रहे हैं। कहते हैं कि कुछ ही दिनों में सब कुछ स्पष्ट हो जा

कौन हैं मोनूः मोनू पूर्व विधायक स्व. इंद्रभद्र सिंह के पुत्र और पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू के छोटे भाई हैं। मौजूदा समय में धनपतगंज ब्लाक के प्रमुख हैं।

इसौली में कुल मतदाता

 

  • 3,54,019
  • 183973 पुरुष
  • 170017 महिला
  • 29 थर्ड जेंडर
News Category: 
Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.