

RGAन्यूज़
UP Assembly Election 2022 शुक्रवार को पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया ने कांग्रेस छोड़कर सपा का दामन थाम लिया। पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया मूलरूप से जेवर क्षेत्र के रहने वाले हैं और काफी समय से खुर्जा के न्यू किला मार्ग पर रहते हैं
सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक बंसी पहाड़िया।
बुलंदशहर, । शुक्रवार को पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया ने कांग्रेस छोड़कर सपा का दामन थाम लिया। पूर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया मूलरूप से जेवर क्षेत्र के रहने वाले हैं और काफी समय से खुर्जा के न्यू किला मार्ग पर रहते हैं। वह वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर खुर्जा सुरक्षित विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने
वर्ष 2017 में भी कांग्रेस से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। साल 2019 में वह कांग्रेस से ही बुलंदशहर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे। वे शुक्रवार को लखनऊ में सपा में शामिल हो गए। बंसी पहाड़िया के सपा में जाने से खुर्जा सुरक्षित सीट पर चुनावी समीकरण भी बदलने की उम्मीद है