आम आदमी पार्टी ने जारी की तीसरी सूची, अब तक 51 प्रत्‍याशी के नाम कर चुके हैं घोषित

Praveen Upadhayay's picture

RGAन्यूज़

Uttarakhand Vidhan Sabha Election 2022 आज शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्‍तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची की जारी कर दी है। बता दें कि आप अब 70 में से 51 विधानसभाओं के लिए प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

आप ने उत्‍तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची की जारी कर दी है।

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में नौ प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इस तरह आप अब तक 70 में से 51 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। नई सूची में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर का नाम भी शामिल है। पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा से बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है।

आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने शुक्रवार को तीसरी सूची जारी करते हुए सभी प्रत्याशियों को आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पुरोला से प्रकाश कुमार, देवप्रयाग से उत्तम भंडारी, सहसपुर से भरत सिंह, मसूरी से श्याम बोरा, झबरेड़ा से राजू विराटिया, डीडीहाट से दीवान सिंह मेहता, लालकुआं से चंद्रशेखर पांडे और नानकमत्ता से आनंद सिंह राणा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

ईसाई समुदाय ने की टिकट की मांग

एंग्लो इंडियन विधायक का पद समाप्त किए जाने को लेकर मसीह शांति सेना ने राज्य सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही सेना ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का एलान कर पार्टी से संगठन के सदस्यों को टिकट देने की मांग की है।

 

शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार मैक्स ने कहा कि सरकार ने एंग्लो इंडियन विधायक का पद समाप्त कर ईसाई समुदाय को उपेक्षित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ी संख्या में ईसाई निवास करते हैं। बताया कि समुदाय ने कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग की है। इसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की गई है। इस अवसर पर बीके दास, नरेन्द्र सिरोला, मनोज कुमार, विकास राय, ललित निगम आदि मौजूद रहे

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.