आगरा में किशोरों का वैक्‍सीनेशन, एक दिन में सात हजार ने लगवाया टीका

harshita's picture

RGA न्यूज़

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए आगरा में तेजी से किशोरों का टीकाकरण हो रहा है। इसके लिए शनिवार को आगरा जनपद के 60 स्‍कूलों में विशेष टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया। सबसे ज्यादा 485 वैक्सीन राजा बलवंत सिंह इंटर कालेज में लगाई गई।

आगरा में एक दिन में सात हजार किशोरों ने वैक्‍सीन लगवाई है।

आगरा, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से शनिवार को जिले के 60 माध्यमिक स्कूलों में विशेष वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। इसमें 15 से 18 वर्ष के सात हजार से अधिक विद्यार्थियों का वैक्सीनेशन किया गया।

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि मंडलायुक्त अमित गुप्ता के मार्गदर्शन में आगरा जिले के 60 माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कोविड-19 वैक्सीनेशन का विशेष अभियान चलाया गया। इसमें पूरे जिले में सात हजार से अधिक विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। सबसे ज्यादा 485 वैक्सीन राजा बलवंत सिंह इंटर कालेज में लगाई गई। वहीं एमडी जैन इंटर कालेज, क्वीन विक्टोरिया, रत्नमुनि जैन कन्या इंटर कालेज, सेंट जोंस इंटर कालेज आदि कालेजों में भी तीन सौ से साढ़े चार सौ वैक्सीन लगाई गई। इसमें शिक्षकों की देखरेख में विद्यार्थियों ने वैक्सीनेशन कराया

पहुंचे नोडल अधिकारी

माध्यमिक स्कूलों में लगाए गए वैक्सीनेशन शिविर का निरीक्षक करने नोडल अधिकारी व अपर मुख्य सचिव हेमंत राव शनिवार को राजा बलवंत सिंह इंटर कालेज पहुंचे। उन्होंने वैक्सीनेशन कराने वाले विद्यार्थियों से हाल-चाल भी पूछा। इस दौरान डीएम प्रभु एन सिंह, सीडीओ ए मनिकंदन, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. मुकेश अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार और प्रधानाचार्य डा. यतेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Place: 

Scholarly Lite is a free theme, contributed to the Drupal Community by More than Themes.